
अग्रवाल पब्लिक हा.से.स्कूल इटारसी में दिनांक 15 जून 2024 से 26 जून 2024 तक समर कैंप का आयोजन किया गया
इटारसी //मनीष जायसवाल
अग्रवाल पब्लिक हा.से.स्कूल इटारसी में दिनांक 15 जून 2024 से 26जून 2024 तक समर कैंप का आयोजन किया गया इस अवसर पर प्राचार्य गिरधारी चौरे ने बताया कि बच्चों ने डांस, म्यूजिक,चेस,कैरम,लूडो,क्रिकेट फुटबॉल, आर्ट एंड क्राफ्ट,मेंहदी आदि में बड़ चडकर भाग लिया इस अवसर पर उन्होंने बताया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल और म्यूजिक डांस जैसी गतिविधियां बच्चो में होनी चाहिए और माता पिता को भी इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि बच्चों को मोबाइल से दूर कर आउटडोर गेम्स,म्यूजिक,डांस के लिए बच्चों को प्रेरित करना चाहिए और सप्ताह में कम से कम एक दिन पढ़ाई से फ्री रखना चाहिए बच्चों के बचपन को मोबाइल से बचाना बहुत जरूरी है ।समापन के अवसर पर बच्चों ने जो सीखा उसे परखने के लिए प्रतियोगिता आयोजित कर पुरुस्कार वितरण किया गया इस अवसर पर स्कूल संचालक संजय अग्रवाल,संजोग अग्रवाल,प्राचार्य एवं एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।







