
इटारसी परियोजना अंतर्गत सेक्टर 2 के वार्ड क्रमांक 9 केन्द्र 19 मैं जिला स्तरीय एक्शन प्लान 2024-25 अंतर्गत “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” योजना का क्रियान्वयन किया गया.
इटारसी// मनीष जयसवाल
आज दिनांक 28/06/2024 को इटारसी परियोजना अंतर्गत सेक्टर 2 के वार्ड क्रमांक 9 केन्द्र 19 मैं जिला स्तरीय एक्शन प्लान 2024-25 अंतर्गत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का क्रियान्वयन किया गया इस अवसर पर बालिका जन्म उत्सव एवं बालिका के नाम पर पौधारोपण किया गया इस कार्यक्रम में वार्ड पार्षद मीरा राजकुमार यादव द्वारा बालिकाओं के जन्म उत्सव पर उन्हें उपहार दिया गया और उपस्थित हितग्राहियों को बालिका के हित हेतु बालिका जन्म की शुभकामनाओं के साथ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया इस कार्यक्रम में सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती पूनम मौर्य एवं वार्ड क्रमांक07,08 एवं 09 की समस्त कार्यकर्ता उपस्थित हुई एवं सहायिका उपस्थित हुई सुपरवाइजर मैडम के माध्यम से बालिकाओं के माता को एवं हितग्राहियों को बेटी बचाओ एवं बेटी पढ़ाओ योजना की गाइडलाइन से अवगत कराया गया सभी बालिकाएं भविष्य में पढ़ लिखकर कीर्तिमान स्थापित करें एवं बालिकाओं का स्वागत हर फूल से किया गया और उपहार वितरण किए गए पौधारोपण किया गया एवं बालिकाओं को पौधे उपहार में दिए गए.









