
एसडीएम टी प्रतीक राव द्वारा खाद वितरण केंद्र डबल लॉक, सनखेड़ा सोसायटी एवं मूंग उपार्जन केन्द्रों पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया.
इटारसी //मनीष जायसवाल
इटारसी-दिनांक 29 जून 2024 को एसडीएम टी प्रतीक राव द्वारा खाद वितरण केंद्र डबल लॉक, सनखेड़ा सोसायटी एवं मूंग उपार्जन केन्द्रों पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।
मौके पर बरसात में उपार्जन निर्बाध रूप से हो इस हेतु व्यस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया , किसानों की सुविधा हेतु पर्याप्त सुविधा उपलब्ध कराने एवं टोकन सिस्टम लागू करने हेतु निर्देशित किया गया ।
मौके पर नायब तहसीलदार केसला ,कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी इटारसी,केंद्र प्रभारी मार्कफेड उपस्थित रहे ।









