
वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के अथक प्रयासों से रेलवे मुख्यालय भोपाल द्वारा पुरी की गई मांग.
इटारसी// मनीष जायसवाल
बड़े हर्ष के साथ सूचित किया जाता है की वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के अथक प्रयासों से मुख्यालय पीएनएम आइटम एवं भोपाल मंडल में पीएनएम मुद्दे बनाकर रेलवे अधिकारियों पर दबाव बनाकर जोनल महामंत्री अशोक शर्मा जी एवं मंडल अध्यक्ष राजेश पांडे जी की अगवाई में इटारसी के सैकड़ो रेलवे कर्मचारियों को हुआ फायदा ,,समस्त रेलवे कर्मचारियों को आपातकालीन स्थिति में यह दो अस्पताल भेजा जा सकता है इसके लिए सभी रेलवे कर्मचारियों ने वेस्ट सेंट्रल मजदूर संघ का आभार व्यक्त किया यह दो अस्पताल निम्न है
(1) दयाल हॉस्पिटल इटारसी – जनरल सर्जरी एवं स्त्री एवं प्रसूति रोग के लिए किया गया है
(2) न्यू पांडेय हॉस्पिटल नर्मदापुरम – जनरल सर्जरी ,स्त्री एवं प्रसूति रोग,न्यूरो सर्जरी एवं शिशुरोग के लिए किया गया है मुख्य शाखा के अध्यक्ष प्रीतम तिवारी सचिव योगेश चौर ने बताया कि आज दिनांक 6 जुलाई शाम 5:30 बजे जोनल महामंत्री अशोक शर्मा जी भोपाल से इटारसी अमरकंटक एक्सप्रेस से आ रहे हैं जो ईसीसी बैंक में विजेता प्रत्याशियों एवं ऑल इंडिया एससी एसटी संगठन के संयुक्त गठबंधन के विजय प्रत्याशियों का स्वागत करेंगे एवं रैली के रूप में संघ प्रांगण में उपस्थित होंगे इसके पश्चात इटारसी की पांचो शाखों की मीटिंग भी लेंगे.







