
वन परिक्षेत्र इटारसी से जुड़े विभिन्न ग्रामों में तेंदूपत्ता के पैसे नहीं मिलने से ग्रामीण परेशान,वन मंडल अधिकारी को माननीय प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम दिया जाएगा ज्ञापन.
इटारसी// मनीष जायसवाल
वन परिक्षेत्र इटारसी से जुड़े विभिन्न ग्रामों में तेंदूपत्ता के पैसे नहीं मिलने से ग्रामीण परेशान है, वन समिति खटामा अध्यक्ष विनोद वारिवा को जानकारी,ग्रामीण द्वारा बताया है कि 17/05/2024 तेंदूपत्ता टूटना बंद हुआ है लेकिन अभी तक खाते में राशि नहीं प्राप्त हुई,तेंदूपत्ता फाड प्रबंधक द्वारा इसकी जानकारी स्पष्ट नहीं किया जा रहा है आदिवासी ब्लॉक केसला के विभिन्न ग्रामों में तेंदूपत्ता का पैसा डाल चुका है लेकिन कई गाँव जैसे,वन उप सर्कल जमानी से जुडे खटामा,खोरीपुरा,टागना,मातापुरा,पारछा साहित अन्य ग्राम जुड़े हुए हैं, जिनका अभी तक पैसा नहीं आया है .
वन परिक्षेत्र इटारसी रैंजर जी का सरकारी सिम बन्द कर दिया गया है उनको चालू किया जाये,ताकि कभी बड़ी कार्रवाई में तत्काल फोन लगा सके,हालांकि वन मंडल अधिकारी नर्मदापुरम मयंक गुर्जर जी द्वारा सरकारी सिम चालू है जिससे बातचीत,कुछ समस्या हल हो जाती है,वारिवा द्वारा बताया कि, यदि 3 दिन पैसा नहीं डाले वन मंडल अधिकारी को माननीय प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सोपा जाएगा, गरीब परिवार ने भीषण गर्मी मैं अपने परिवार चलाने के लिए तेंदू पत्ते मेहनत करके तोडा है है और कई दिनों से परेशान गरीब खाद बीज अन्य समस्या से बूज रहा है,लेकिन वन विभाग के अधिकारी लापरवाही कर रहे हैं माननीय कलेक्टर महोदय संज्ञान में दीजिएगा हालांकि ठेकेदार द्वारा वन विभाग के खाते में राशि डाल दी गई,लेकिन गरीब परिवार को नहीं पहुंची है.







