
आईजी ने जिला लोक अभियोजक भूरेसिंह भदौरिया को अच्छी पैरवी करने पर प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया.
हिंद 7 न्यूज़// इटारसी
इटारसी-न्यायालय में सरकार का पक्ष मजबूती से रखना और सटीक पैरवी के अपराधियों को सजा दिलाने पर नर्मदापुरम आईजी इरशाद वली द्वारा जिला लोक अभियोजक भूरेसिंह भदौरिया को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया है।इसके पूर्व भी श्री भूरेसिंह भदौरिया को आईजी द्वारा प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया जा चुका है।आपको बता दे कि श्री भदौरिया ने शासन की तरफ से जितनी भी पैरवी की है,उनमें से अधिकांश मामलों में आरोपियों को आजीवन सजा हुई है।न्यायालय में पीड़ितों को न्यायालय दिलाने और आरोपियों को सजा दिलाने में श्री भदौरिया पूरी ईमानदारी से माननीय न्यायाधीशों के सामने पक्ष रखते है।







