
राज्य शासन द्वारा जारी अभियान “एक पेड़ मां के नाम” के अंतर्गत तहसील परिसर एसडीएम कार्यालय में पौधारोपण का कार्यक्रम किया गया.
हिंद7 न्यूज़//इटारसी
पौधारोपण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी इटारसी श्री टी.प्रतिक राव द्वारा नवीन एसडीएम कार्यालय के परिसर में पौधारोपण किया गया| इसके अतिरिक्त तहसीलदार इटारसी श्रीमती सुनीता साहनी एवं तहसील कार्यालय के समस्त पटवारी राजस्व निरीक्षक एवं अन्य स्टाफ द्वारा भी पौधारोपण किया गया| पौधारोपण के इस कार्यक्रम में अधिवक्ता संघ इटारसी के सचिव श्री पारस जैन एवं अन्य अधिवक्ताओं ने भी उपस्थित होकर पौधारोपण किया गया|









