
सिवनी मालवा में आरटीओ की स्कूली वाहनों के ओवरलोडिंग पर बड़ी कार्यवाही,1 बिना परमिट बस सहित 12 वाहनों पर 42000 की चालानी कार्यवाही.
हिंद 7 न्यूज़// सिवनी मालवा
सिवनी मालवा में आरटीओ की स्कूली वाहनों के ओवरलोडिंग पर बड़ी कार्यवाही। 1 बिना परमिट बस सहित 12 वाहनों पर 42000 की चालानी कार्यवाही। आज दिनांक 12/7/24 दिन शुक्रवार को माननीय परिवहन आयुक्त तथा माननीय कलेक्टर महोदया के निर्देशानुसार आरटीओ अधिकारी श्रीमति निशा चौहान के नेतृत्व में आरटीओ जांच दल द्वारा सिवनी मालवा तहसील में स्कूल में चलने वाले वाहनों के दस्तावेजों सहित ओवरलोडिंग की जांच की गई, जिसमे टैगोर पब्लिक स्कूल की बस क्रमांक MP05P0388 बिना परमिट चलते पर जाने पर 10000 हजार का चालान काटा गया, इसी तरह छोटे स्कूल वाहनों ऑटो, मैजिक पर दस्तावेज जांच सहित ओवरलोडिंग पर जाने पर कुल 12 वाहनों पर चालानी कार्यवाही करते हुए 42500 हजार की चालानी कार्यवाही की गई, स्कूल संचालकों को आरटीओ अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया की अपने स्कूल के बच्चो को लाने ले जाने वाले वाहनों की सूची बनाकर आरटीओ में प्रदान करे ताकि









