
रेलवे स्टेशन इटारसी से 4 माह के अपह्रत अबोध बालक को जीआरपी पुलिस द्वारा बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया.
हिंद7 न्यूज़// इटारसी
इटारसी- दिनांक 07.07.24 को फरियादी प्रीति पति स्व० श्री ब्रजेश ओझा उम्र 28 साल नि० सिराली, जिला हरदा म०प्र० अपनी बहन बीनू के साथ सिराली हरदा से इटारसी आयी थी, जो प्लेटफार्म नंबर 1 सीढ़ियों के सामने चबूतरे पर रेल्वे स्टेशन इटारसी के पास अपने बालक के साथ सो गयी थी, बाद नींद खुलने पर देखा तो कोई अज्ञात बदमाश फरियादिया के अबोध बालक मल्हार उम्र लगभग 04 माह का अपरहरण कर ले गया। मामले में फरियादिया द्वारा थाना उपस्थित आ कर रिपोर्ट करने पर थाना हाजा मे अपराध क्रमांक 548/24 धारा 137(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.
मामले में प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तत्काल बरिष्ठ अधिकारियों श्रीमति मृगाखी डेखा, पुलिस अधीक्षक महोदया रेल भोपाल, श्री महेंद्र सिंह कुल्हाड़ा, उप पुलिस अधीक्षक रेल भोपाल से निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी जीआरपी इटारसी निरी० राम स्नेह चौहान के नेतृत्व में तत्काल टीम गठित करते हुए रेल्वे स्टेशन इटारसी में लगे सीसीटीवी कैमरो का बारीकी से अवलोकन किया गया। टीम को पूछताछ पर पता चला कि मामले के मुख्य संदेही बालक को लेकर ट्रेन दानापुर सिकदरबाद एक्स० बिहार की ओर गए है। जिस पर जीआरपी इटारसी की एक टीम तत्काल आरोपियों का पीछा करते हुए बिहार रवाना हुई। रवाना टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपियों को अपहृत अबोध बालक के साथ किशनगंज बिहार से पकड़कर इटारसी लाया गया। अबोध बालक की माँ जिसका विगत 04 दिनो से रो-रो कर बुरा हाल था, के समक्ष बालक को पेश करने पर अपने बालक की पहचान की गयी। मामले मे आरोपी एवं उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर पूर्व में भी बच्चे उठाने के संबंध में पूछताछ की जा रही है। मामले मे आरोपियों से पूछताछ के आधार पर ह्यूमन ट्रैफिकिंग की धाराओं का पृथक से इजाफा किया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपी- 1- सुमन करोड़ी पिता जगदीत करोड़ी उम्र 25 साल नि० ग्राम वनमनखी थाना बनमनखी जिला पूर्णिया बिहार 2- वसंती देवी पति सुमन करोड़ी उम्र 22 साल नि० ग्राम वनमनखी थाना वनमनखी जिला पूर्णिया बिहार
अपहृत बालक-
अबोध बालक मल्हार उम्र लगभग 04 माह
सराहनीय भूमिका – उक्त सराहनीय कार्य में जीआरपी इटारसी से निरी० रामस्नेह चौहान, उनि० आरएस बकोरिया, उनि सीआर तिकी, सउनि अनीता दास सउनि दिनेशचंद,, सउनि गरीबदास, प्र०आर० 276 निरंजन, प्र०आर० 678 कृष्णकुमार, प्र0आर0 327 हरिओम, प्र०आर० 282 गेोकुल प्रसाद, म०आर० तृमि, आर0 449 अमित कुमार, आर0 497 राजेन्द्र दायमा, 441 अमित, आर. 467 सुमित, आर0 651 विष्णुमूर्ति, आर. 196 दीपक सेन, आर 12 असा आर0 174 बबलू कुमार, आर. 59 मनोज त्रिपाठी, राजनि बृजेश शर्मा आर0 557 संतोष पटेल सायबर सेल की सराहनीय भूमिका रही।









