
पुरानी इटारसी में बिजली केबल जमीन से टकरा रही,राहगीरों पर दुर्घटना की संभावना बनी.
इटारसी//मनीष जायसवाल
इटारसी-वार्ड नंबर 1 गगन मगन होटल के समीप पुरानी इटारसी में बिजली केबल खम्भों से निकलकर जमीन से टकरा रही है।केवल जमीन पर रहने की वजह से राहगीरों पर बिजली करंट का खतरा मंडरा रहा है।वार्ड पार्षद दिलीप गोस्वामी ने करीब 10 दिन पूर्व बिजली अधिकारी को बिजली केवल के विषय मे जानकारी दे चुके है,बाबजूद इसके आज तक कोई अधिकारी एवं कर्मचारी बिजली केवल के दुरुस्तीकरण के लिये मौके पर नही पहुँचा।बिजली अधिकारियों की लापरवाही कही लोगों के लिये बड़ी दुर्घटना न बन जाये।









