
कुमार अतुल एंटरटेनमेंट की लोकप्रिय वेब सीरीज “पुतला रावण का – पार्ट 4 “मोह” के फोर्थ शेड्यूल की शूटिंग कंप्लीट,शीघ्र ही रिलीज होगा एपिसोड.
इटारसी// मनीष जायसवाल
कुमार अतुल एंटरटेनमेंट ग्रुप (Kumar Atul Entertainment group) की लोकप्रिय युटुब वेब सीरीज पुतला रावण का पार्ट – 4 “मोह” के लिए शूटिंग जारी है जिसके 4th शेड्यूल की शूटिंग रविवार दिनांक 19 जनवरी को सनखेड़ा रोड और पुरानी इटारसी क्षेत्र में कंप्लीट की गई जिसमें वेब सीरीज के प्रमुख किरदारों में मनीष जायसवाल,श्री अविनेश चंद्रवंशी,कपिल मालवीय,श्रीमती अर्चना शर्मा,सुमित टिकरिया ने भाग लिया.
उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह 12 जनवरी को फोरलेन पर स्थित एक ढाबे में इस वेब सीरीज की मुख्य शूटिंग कंप्लीट की गई है जिसमें प्रमुख रूप से सौरभ राजपूत, रामबाबू सिंह राजपूत,शैलेश योना,दिनेश मेहरा,मुकुल मालवीय, मनीष जायसवाल के साथ साथ वेब सीरीज के अन्य कलाकारों ने भाग लिया
यह 4th एपिसोड पिछले अन्य एपिसोड से बेहतर बन रहा है और अपेक्षाकृत यह 45 मिनट से अधिक अवधि का है इस वेब सीरीज को एंटरटेनिंग बनाने के लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है ताकि वेब सीरीज अधिक से अधिक दर्शकों को पसंद आए और इस बार सभी कलाकारों ने दमदार अभिनय किया है
कुमार अतुल एंटरटेनमेंट ग्रुप के बैनर तले बन रही इस वेब सीरीज को लोगों की भरपूर सराहना मिलने लगी है और काफी लोग इसके कंटेंट और कलाकारों के काम की तारीफ करते हैं इस वेब सीरीज के पिछले तीन पार्ट को आप “कुमार अतुल एंटरटेनमेंट ग्रुप (Kumar atul Entertainment group) “के यूट्यूब चैनल पर जाकर देख सकते हैं इस वेब सीरीज के निर्माता निर्देशक इटारसी के श्री अतुल शुक्ला है कैमरामैन डीओपी महेंद्र मालवीय है
इस वेब सीरीज की थीम रामायण काल के रावण पर केंद्रित है रावण के चरित्र के विभिन्न स्वरूप जैसे काम,क्रोध,मद, लोभ,मोह आदि पर आधारित है कलयुग में रावण इस धरती पर विचरण करने आता है और उसे अपने अंदर की बुराइयां धरती पर विभिन्न इंसानों में दिखाई पड़ती है “पुतला रावण का” वेब सीरीज रावण के 9 चरित्र का चित्रण प्रस्तुत करती है











