
भोपाल में रहने वाले रिटायर्ड रेलकर्मी की इटारसी में एसबीआई मुख्य ब्रांच के पास मौत.
इटारसी// मनीष जायसवाल
न्यू यार्ड रेलवे स्कूल समाज कल्याण डबल स्टोरी वाली लाइन में रहते थे अब रिटायर होने के बाद भोपाल शिफ्ट हो गए हैं किसी काम से इटारसी आए थे और ac लोको शेड में कार्यरत थे रेलकर्मी हनीफ कुरैशी, एसबीआई बैंक की मुख्य शाखा के पास बेसुध होकर गिर पड़े थे। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें डॉ गुरबानी के क्लिनिक पहुंचाया जहां उन्हें डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। उनके जानने वाले रेलकर्मियों ने भोपाल में उनके परिजनों को सूचना दे दी है। परिजन भोपाल से रवाना हो गए है।
अभी अस्पताल में है और यार्ड के इनके सामाजिक और रेलकर्मी साथी परिचित उनके साथ मौजूद है









