
मोहल्ला समिति न्यास कॉलोनी मे नर्मदा जल लाने एवं जलकर कम करने के लिए विधायक महोदय को पत्र लिखा.
*मोहल्ला समिति न्यास कॉलोनी में नर्मदा जल लाने एवं जलकर कम करने के लिए विधायक महोदय को पत्र लिखा*
1.श्रीमान सीताशरण शर्मा जी (पूर्व विधानसभा अध्यक्ष म.प्र.विधानसभा, विधायक, नर्मदापुरम
2. श्रीमान पंकज चौरे आध्यक्ष, नगर पालिका इटारसी। मुख्य नगर पालिका अधिकारी
विषय- इटारसी नगर में नर्मदा नदी का जल लाने की योजना स्वीकृति बावत्।
महोदय जी
1 उपरोक्त विषयान्तर्गत निवेदन है कि इटारसी नगर में भीषण जल संकट गहराया हुआ है।
जिसमें वार्ड न. 13 न्यास कालोनी में जल संकट बना हुआ है। भू जलस्तर में कमी आने के कारण वार्ड नं. 13 की कामना है। कि 13 न्यास कालोनी की टंकी में पानी लोड नही होने से पाईन 10 मिनिट ही चल पाता है। टेंकरो से न्यास कालानी, गरीबीलाईन कालोनी में पानी सप्लाई की जाती है। एरिया बड़ा होने के कारण पानी नहीं मिल रहा है धोखेका को पानी लाईन भी न्यास कालोनी समवेल में जोड़ी गई है। किन्तु अभी पाईप लाईन में नली में पानी नही आ रहा है। अतः न्यास कालोनी टंकी में समवेल पानी का हमें 50 मिनिट पानी देना की सुनिश्चिता की जावे।
2. नर्मदा नदी से जल लाने की योजना स्वीकृति हेतु प्रयास किया जाये जिससे पूरे नगर को पानी मिल सके।
एवम जल की राशि प्रतिवर्ष 1200 से की जाती थी। इस वर्ष से 50 रु. प्रति माह बढ़ा दी गई है, याने प्रति वर्ष 1800 रू कर दी गई है। इसके बाबजूद भी वार्ड 13 न्यास कालोनी के परिवार को 10 मि. भी जल नही मिल पा रहे है। जलकर की राशि कम की जाय।
4 न्यास कालोनी में परिवारो की संख्या अधिक है. वार्ड 12,13,14 तीनो वार्ड में न्यास कालोनी की टंकी से पानी सप्लाई किया जाता है।
अतः श्रीमान जी से अनुरोध है कि वर्तमान में कम से कम प्रतिदन 30 मिनिट जल मिल सके. और सक्षम अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश देने की कृपा कीजिये
सादर प्रेषित
मोहल्ला समिति, न्यास कालोनी, इटारसी.









