
अवैध शराब का व्यापार चरम पर,कहीं भी पी रहे हैं लोग,सड़क,हाईवे,फोरलेन,रेलवे स्टेशन क्षेत्र,बस स्टैंड,सूनी गलियां,बाजार क्षेत्र का मार्केट,सब जगह बनी अहाता.
इटारसी// मनीष जायसवाल
शहर के बहुत से ऐसे स्थान है जहाँ अवैध शराब पिलाई और बेची जा रही है।अवैध शराब की बिक्री को रोकने क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर सीतासरन शर्मा ने प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र भी सौपा था।शहर में अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिये विधायक स्वयं चिंतित है,लेकिन जिम्मेदार विभाग के अधिकारियों को कोई चिंता नही है अवैध शराब की बिक्री को रोकने की। हम जो तस्वीर खबर में दिखा रहे है,वह कहा कि है सभी को पता है।कैसे नशेड़ी दुकान से शराब का क्वार्टर खरीदकर खुले में शराब का सेवन कर रहे है।रात होती तो समझ नही आता लेकिन दिन में ही शराबियों ने सड़कों को अहाता बना दिया है।आज सोशल मीडिया ग्रुपों पर अवैध शराब की बिक्री पर चर्चा होती रही,लेकिन किसी ने यह नही कहा कि अवैध शराब की बिक्री को रोकने किसकी जिम्मेदारी है।सूत्र बताते है कि आबकारी विभाग चाहे तो शहर में अवैध शराब की बिक्री नही हो सकती है। हम पुलिस को दोष देने की वजह आबकारी विभाग को अपनी जिम्मेदारी बताये,ताकि शहर में अवैध शराब की बिक्री को रोका जा सके।







