
अंतरजिला मोटरसाइकिल चोरी करने वाले शातिर चोर को पकड़ने में थाना इटारसी को मिली बड़ी सफलता.
इटारसी//मनीष जयसवाल
थाना इटारसी में दिनांक 29 मार्च 2024 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गुरुकरण सिंह के मार्गदर्शन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष मिश्रा तथा नर्मदा पुरम अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस)इटारसी श्री महेंद्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी इटारसी निरीक्षक गौरव सिंह बुंदेला के कुशल नेतृत्व में आगामी लोकसभा चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न करने की प्रक्रिया में बस स्टैंड परिसर इटारसी में आने जाने वालों को चेकिंग करते हुए थाना इटारसी को बड़ी सफलता मिली उक्त प्रभावी कार्रवाई के दौरान अंतर जिला मोटरसाइकिल चोरी करने वाले ग्रहों के दो नाबालिग को पुलिस अभी कक्षा में लेकर पूछताछ में उनकी निशान देही पर अन्य दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गई कल 16 मोटरसाइकिल कुल कीमत 950000 की जप्त की गई है
ज्ञात होगी थाना इटारसी में लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए बस स्टैंड परिसर इटारसी में चेकिंग के दौरान संदिग्धों की चेकिंग करते समय एक संदिग्ध मोटरसाइकिल जिस पर दो लोग बैठे हुए थे को चेक करने पर पूछताछ की गई जो बैतूल जिले के होना बताया संदेह होने पर उन दोनों को पुलिस अभीरक्षा में लेकर पूछताछ की गई जिन्होंने बताया कि वह चिराग धोटे व कमलेश धुर्वे के साथ मिलकर आसपास के जिलों में मोटरसाइकिल चोरी करके बेचने का काम करते हैं उनकी निशानदेही पर दंदिवाडा रोड के किनारे बैतूल बॉर्डर के पास स्थित पप्पू ढाबा के पीछे जंगल में चोरी की गई मोटरसाइकिल इकट्ठी करके बेचने की फिराक में रखना बताया,आरोपियन की निशानदेही पर उक्त मोटरसाइकिल मौके से जप्त की गई.







