
आप भी एक पौधा लगाइए…..पौधरोपण,वृक्षारोपण,हरियाली देखना हो तो शांति धाम आईऐ.
इटारसी// मनीष जायसवाल
पौधरोपण, वृक्षारोपण, हरियाली इसकी बातें सुन सुन के कान पक जाते हैं। फोटो सेशन के लिए होड़ लगी है। पौधारोपण कैसा किया जाता है, कैसे शहर को हरा भरा बनाया जाता है, इसकी वानगी देखना हो तो शांति धाम शमशान घाट गोकुल नगर खेड़ा इटारसी आओ और यहां आकर देखो वास्तविक तौर पर कैसे पौधारोपण होता है। पौधे कैसे वृक्ष बनते हैं। हरियाली कैसे आती है। यह किसी को चुनौती नहीं है ना ही किसी को नीचे दिखाने का प्रयास है यह कार्य वह है जो शहर के हित में सन 2011 से किया जा रहा है सैकड़ो पौधे वृक्ष बन चुके हैं और अभी भी निरंतर जन सहयोग से वृक्षारोपण करना प्रारंभ है।आप भी आइये एक पौधा लाईये।









