
सी.एम.राइज हायर सेकेंडरी स्कूल मे स्कूल चले हम 23-24 का आयोजन संपन्न,विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा हुए शामिल.

इटारसी नर्मदापुरम :मनीष जायसवाल
शासन के आदेशानुसार शासकीय सी एम राइज हायर सेकेंडरी स्कूल इटारसी मे *”स्कूल चलें हम अभियान 2023-24″* का आयोजन विधायक डॉ सीतासरन शर्मा जी के मुख्य आतिथ्य मे एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री एस.पी.एस.बिसेन जी की प्रशासनिक उपस्थिति मे कल सोमवार को संपन्न किया गया. कार्यक्रम मे नपा. अध्यक्ष श्री पंकज चौरे, सांसद प्रतिनिधी श्री लक्की गुरयानी,विधायक प्रतिनिधी श्री गोविंद बांगड़,अन्य जनप्रतिनिधीगण,स्कूल प्राचार्य श्री एन.पी.चौधरी,अभिभावक गण,स्कूल का समस्त स्टाफ एवं विधार्थी उपस्थित थे।
कार्यक्रम मे शाजापुर मे मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री ने प्रदेश के पहले सी.एम.राइज, गुलाना का लोकार्पण किया जिसका लाइव प्रसारण दिखाया गया । साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी एवं पत्रकार दंपत्ति श्री विनय मालवीय – श्रीमति रेखा मालवीय (शिक्षिका) ने प्रेरक के रूप मे विद्यार्थियों को अध्यापन कराया, कॅरिअर संबंधी मार्गदर्शन एवं प्रेरणादायक सीख दी ।






