♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

कोलकाता की घटना को लेकर ग्रीन प्वाइंट स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं एवं बच्चों के द्वारा मौन जुलूस निकाला गया.

इटारसी

कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ जो दिल दहला देने वाली घटना हुई है l उससे पूरे भारत की जनता मैं आक्रोश है l

महिला डॉक्टर को न्याय दिलाने के लिए लोग सड़कों पर उतर चुके हैं ऐसी घटना किसी भी महिला के साथ घटित ना हो उसके लिए सरकार को कठोर कानून बनाना चाहिए जिससे कि महिलाएं और बालिकाएं अपने आप को सुरक्षित महसूस करें l

कोलकाता की घटना को लेकर आज इटारसी शहर में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला ग्रीन प्वाइंट स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं एवं बच्चों के द्वारा मोन जुलूस निकाला गया l ग्रीन पाइंट स्कूल की संचालिका नमिता रीतेश शर्मा के नेतृत्व में सामाजिक संगठन इनरव्हील क्बल, लायंस क्लब, लॉयन पंख, समर्पण संगठन इनरव्हील क्लब, लायंस क्लब, पंख लॉयन समर्पण व रोटरी क्लब के सदस्यों ने मौन रैली निकाली। यह रैली अटल पार्क से होते हुए जयस्तंभ चौक पर समाप्त हुई। जहां पर बच्चों व स्कूल की शिक्षिकाओं द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने पश्चिम बंगाल में हुई जघन्य घटना की निंदा करते हुए कहा कि सभी आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलना चाहिए। स्कूल संचालिका व सामाजिक संगठन की सदस्यों द्वारा जयस्तंभ चौक पर पुलिस को ज्ञापन दिया गया। रैली में इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष भगवती अग्रवाल, शीला अग्रवाल, हेमा पुरोहित, जया गांधी, शुभ्रा विवेक चांडक, नमिता शर्मा, नाजिया खान, नारायण चौरसिया व नवनीत कोहली उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129