
गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जिला नर्मदापुरम द्वारा जिले के पूज्य संतो का पुष्पहार से स्वागत-सम्मान कर आशीर्वाद प्राप्त किया .
इटारसी// मनीष जायसवाल
आज गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जिला नर्मदापुरम द्वारा जिले में निवास करने वाले परम पूज्य संतो में पंडित श्री सोमेश परसाई जी महाराज ,सिन्धी समाज साई श्री बल्लभ राम जी ,जैन समाज के एवं तिलक सेन्दूर धाम में लाल बाबा सहित अन्य संतो का स्वागत एवं पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री सुभाष दुबे जी , नगर कार्यध्यक्ष श्री महेश बलेचानी जी ,नगर मंत्री चेतन राजपूत ,नगर संयोजक संदीप यदुवंशी ,बजरंग दल कार्यकर्ता आकाश मेहरा ,रवि सैनी ,राजेश सूर्यवंशी , दिनेश यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे










