
अभिभाषक संघ की बैठक संपन्न विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा.
इटारसी//
अभिभाषक संघ की नवीन कार्यकारिणी की प्रथम बैठक शुक्रवार को न्यायालय परिषद स्थित अभिभाषक संघ के कार्यालय में आयोजित की गई जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। प्रथम बैठक में संघ के अध्यक्ष एड रमेश राजपूत भज्जू ने सभी अधिवक्ताओं से राय मांगी की क्या-क्या कार्य होना चाहिए, उनकी क्या समस्या है और उन समस्याओं का निराकरण कैसे होगा ।इस अवसर पर संघ के सचिव पारस जैन ने भी अपने विचार रखें।संघ की प्रथम बैठक में बड़ी संख्या में अधिवक्ता गण मौजूद थे। उक्त जानकारी संघ के मीडिया प्रभारी विनोद भावसार द्वारा दी गई.









