
कई सामाजिक और गैर राजनीतिक संगठन इटारसी बस स्टैंड पर 5 मिनट के पिक एंड ड्रॉप स्टॉप को फिर से शुरू करने के पक्ष में समर्थन में आए, क्रांतिकारी किसान मजदूर संगठन ने दिया समर्थन में पत्र.
इटारसी// मनीष जायसवाल
इटारसी के बाजार क्षेत्र के व्यापारियों आम जनता, बस के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र से इटारसी आवागमन करने वाले किसान, स्कूल कोचिंग सेंटर आने जाने वाले ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं की तकलीफों को देखते हुए” क्रांतिकारी किसान मजदूर संगठन” जिला नर्मदा पुरम द्वारा प्रशासन को इटारसी के मुख्य बस स्टैंड को फिर से शुरू करने हेतु एवं 5 मिनट के “पिक एंड ड्रॉप” को पुनः पूर्ववत शुरू करने हेतु शासन – प्रशासन को दिया गया पत्र.
ऐसे कई सामाजिक और गैर राजनीतिक संगठन अब बस स्टैंड को फिर से शुरू करने के पक्ष में नजर आ रहे हैं.
यह है सर्वसम्मति. यह है जनहित








