♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

सनातन परम्परा में शस्त्र शक्ति सुरक्षा साहस का प्रतीक माना गया — शिव राठौर , मातृशक्ति दुर्गावाहिनी ने किया शस्त्र पूजन समारोह। बहनों ने शस्त्रों का पूजन कर किया धर्मरक्षा का संकल्प.

सिवनी मालवा// हिंद 7 न्यूज़

विश्व हिंदू परिषद का महिला आयाम मातृशक्ति दुर्गावाहिनी नगर समिति ने बानापुरा मंदिर में शस्त्रों का पूजन कर शस्त्र पूजन समारोह किया गया।

उक्त जानकारी देते हुए मातृशक्ति नगर संयोजिका नीलिमा सकतपुरिया ने बताया कि मातृशक्ति में शास्त्र और शस्त्रों का महत्व जानने संगठन शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित करता हे।

मातृशक्ति दुर्गावाहिनी नगर समिति सिवनी बानापुरा का शस्त्र पूजन समारोह स्थानीय खेड़ापति मंदिर में कार्यक्रम में अतिथि विश्व हिंदू परिषद प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख शिव राठौर जिला उपाध्यक्ष प्रवीण अवस्थी बजरंग दल पूर्व जिला सह संयोजक सतीश बकोरिया जागृत हिंदू संस्कृति रक्षक मंच नगर अध्यक्ष राघवेंद्र अग्रवाल आदि के द्वारा भगवान श्री राम चंद्र मां दुर्गा का पूजन कर शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में बहनों को संबोधित करते हुए प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख शिव राठौर ने कहा कि शक्ति की आराधना नारी सम्मान ओर धर्म की रक्षा का प्रतीक हे शस्त्र पूजन नवरात्रि केवल मां दुर्गा की उपासना का पर्व हे वहीं नारी शक्ति साहस आत्मसम्मान और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करने की प्रेरणा देता है मां नौ स्वरूप हमे सिखाते हे कि मातृशक्ति केवल सृजन प्रेम और करुणा की प्रतीक ही नहीं बल्कि आवश्यकता पड़ने पर दृष्टता का विनाश करने बाली अदम्य शक्ति भी हे।

जिला उपाध्यक्ष प्रवीण अवस्थी ने कहा कि मातृशक्ति द्वारा शस्त्र पूजन नारी सशक्तिकरण का एक प्रेरणादायी संदेश हे यह परंपरा महिलाओं को आत्मविश्वास निर्भीकता और आत्मरक्षा के लिए जागरूक करती हे

कार्यक्रम में सामूहिक मातृशक्ति और बहनों ने शस्त्रों का पूजन किया और धर्म रक्षा का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का संचालन मातृशक्ति नगर संयोजिका नीलिमा सकतपुरिया ने किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शुभम् दुबे विवेक गौर पुष्पा दुबे रमा भम दरें सोनी यादव संगीता गौर मोनिका उदयपुरे सुशीला दुबे संस्कृति शर्मा रिंकी नाथ अंगूरी राठौर के साथ ही बड़ी संख्या में मातृशक्ति बहने उपस्थित रही।

 

 

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129