
पार्श्व गायक स्व.किशोर दा की पुण्यतिथि पर आज 13 अक्टूबर को “इटारसी गीतमाला ग्रुप” की ओर से पुरानी इटारसी के “अभिनंदन सभागृह” में होगा”संगीत संध्या” का कार्यक्रम, किशोर दा के गीतों को आवाज देंगे सुरीले गायक.
इटारसी //मनीष जायसवाल
हरफनमौला कलाकार और हिंदी सिनेमा के महान पार्श्व गायक बेहतरीन अभिनेता,फिल्म डायरेक्टर, प्रोड्यूसर,स्वर्गीय किशोर दा की पुण्य स्मृति मैं आज दिनांक 13 अक्टूबर 2026 दिन मंगलवार को एक बेहतरीन संगीत संध्या “गीतांजलि” का बेहतरीन कार्यक्रम अभिनंदन सभागृह,नागपुर रोड, पुरानी इटारसी में आयोजित किया जा रहा है जिसमें इटारसी एवं जिला नर्मदा पुरम के गायक कलाकार किशोर दा के गाए हुए सोलो और ड्यूट सॉन्ग की बेहतरीन प्रस्तुति देंगे. किशोर दा को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे साथी इस कार्यक्रम में शहर के 10 वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान भी किया जा रहा है इस गरिमा पूर्ण कार्यक्रम में आप सभी संगीत श्रोतागण सादर आमंत्रित है.
इस कार्यक्रम के आयोजक कुमार अतुल शुक्ला एवं संयोजक मनीष जायसवाल ने सभी संगीत रसिक श्रोता, आम नागरिक गणों, पत्रकार बंधुओ से इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है
कार्यक्रम का समय शाम 7:00 बजे से रात्रि 10:30 बजे तक निर्धारित है तो कृपया इस कार्यक्रम को सुनने के लिए हाल मे पहुंचकर अपना स्थान ग्रहण करें.
” इटारसी गीतमाला ” ग्रुप
आयोजक अतुल शुक्ला
कार्यक्रम संयोजक मनीष जायसवाल
9713391586
7970211817










