♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

जीपीएस में हुआ अंतराष्ट्रीय हॉकी खिलाडी विवेक सागर प्रसाद का सम्मान.

इटारसी// मनीष जायसवाल

हॉकी के अंतराष्ट्रीय हॉकी खिलाडी विवेक सागर प्रसाद का जीनियस प्लानेट स्कूल में सम्मान किया गया l हाल ही में जापान में आयोजित एशियन गेम्स में भारत हॉकी पुरुष वर्ग के द्वारा गोल्ड मेडल प्राप्त किया गया l विवेक इस टीम में मिड फिल्डर के रूप में खेले, और हाल ही में विवेक सागर द्वारा हॉकी में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 200 मैच पूर्ण किया जाना अपने आप में एक बहुत बड़ी उपलब्धि है l विवेक सागर के इस सम्मान में पूर्व विधान सभा अध्यक्ष म.प्र. विधायक इटारसी नर्मदापुरम माननीय सीतासरण शर्मा जी की मुख्य अतिथि के रूप में गरिमामयी उपस्थिति रही l स्कूल के डायरेक्टर जाफर सिद्दीकी ने स्वागत उद्बोधन में सभी उपस्थित जनों का स्वागत करते हुए कहा कि विवेक ने लगातार 2 ओलंपिक एवं 3 एशिया कप खेल चुके हैं और अभी उन्हें आगे और ओलंपिक खेलने की और उनकी कप्तानी में विजय की शुभकामनाएं दीl

संस्था की और से संस्थापक वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी यूनिस सिद्दीकी, स्कूल प्रबंधन सदस्य सुनील सचान, जाफर मनीता सिद्दीकी ने विवेक को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित कियाl इटारसी क्रिकेट संघ की और से अध्यक्ष विष्णु पांडे, नीलू चौधरी, कुलभूषण मिश्रा ने

सम्मान समारोह में एसजीएफआई अंडर 17 राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता जो कि सिवनी जिले में आयोजित हुई जिसमें नर्मदापूरम संभाग फाइनल विजेता रहा इस टीम में जीनियस प्लानेट स्कूल के हर्ष मालवीय एवं युवराज राजपूत, छवि पटेल के साथ ही बैडमिंटन, फुटबॉल, स्विमिंग में राज्य स्तर पर खेलने वाले विद्यार्थियों को भी ट्रॉफी देकर उनका होंसला बढ़ायाl

इस सम्मान समारोह में विवेक ने विद्यार्थियों को कहा कि आप अनुशासन में रहे और कभी किसी से अपनी तुलना न करें बस अपना 100% दें सफलता आपको जरूर मिलेगीl अतिथि डॉ सीताशरण शर्मा जी ने कहा कि विवेक ने इटारसी का नाम प्रदेश, देश ही नहीं पूरे वर्ल्ड में रोशन किया हैl हमें गर्व है कि ऐसा बड़ा व्यक्तित्व जो मध्य प्रदेश पुलिस में डीएसपी के पद पर है और हमारे बीच एक साधारण तौर पर उपस्थित हैl

सम्मान समारोह का संचालन मनीता सिद्दीकी ने कियाl

सम्मान समारोह में चंचल पटेल, ईदरिस खान, हिमांशु अग्रवाल, अश्विनी मालवीय, जयसिंह भदोरिया, महेंद्र पचलानिया, दीप सिंह, रविंद्र जोशी, सुनील अंजीकर

ने भी सम्मानित कियाl

इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के साथ ही विद्यार्थी उपस्थित रहेl

तत्पश्चात्य स्कूल में लगी नवीन लिफ्ट का डॉ सीताशरण शर्मा जी एवं विवेक सागर ने फीता काटकर उद्घाटन कियाl

सम्पूर्ण कार्यक्रम बहुत ही गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ l

 

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129