♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

पहले सुविधाएँ और सुरक्षा सुनिश्चित करें, तब बदलें बस व्यवस्था, पुराने बस स्टैंड पर 5 मिनट का स्टॉपेज निरंतर जारी रखे – रमेश के साहू एडवोकेट.

इटारसी// मनीष जायसवाल

नए बस स्टैंड पर रोशनी और सुरक्षा के इंतजाम सार्वजनिक करने की मांग, तैयारी पूरी होने तक पुरानी व्यवस्था चालू रखने का आग्रह

शहर की बस संचालन व्यवस्था में अचानक बदलाव पर रमेश के साहू एडवोकेट ने नगर पालिका और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।

कांग्रेस लीगल सेल के पूर्व सचिव ने कहा कि पुरानी इटारसी स्थित नए बस स्टैंड पर बुनियादी सुविधाएँ और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित किए बिना रेलवे स्टेशन एवं मुख्य बाजार के पास चल रही व्यवस्था बंद करना अव्यावहारिक है। पूर्व में किए गए सभी प्रयोग विफल हुए हैं।

साहू ने आरोप लगाया कि नए बस स्टैंड का वेटिंग हॉल बंद पड़ा है, उसमें सफाई तक नहीं है, और यात्रियों के लिए पानी तथा बैठने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। उनके अनुसार लोग नीचे बैठकर बसों का इंतजार कर रहे हैं।

त्योहार के समय अचानक बदलाव से ग्रामीण यात्रियों, महिलाओं, बुजुर्गों और स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों की परेशानी बढ़ गई है।

* रात में यात्रियों की सुरक्षा कौन सुनिश्चित करेगा?

एडवोकेट साहू ने सवाल उठाया कि नए बस स्टैंड पर सुरक्षा के क्या इंतजाम हैं? रात में पर्याप्त रोशनी है या नहीं? पुलिस गश्त, सुरक्षाकर्मी और आपात स्थिति में सहायता की क्या व्यवस्था है? उन्होंने कहा कि प्रशासन को इन प्रश्नों का स्पष्ट जवाब सार्वजनिक करना चाहिए।

उन्होंने आशंका जताई कि रात में किसी यात्री के साथ गंभीर आपराधिक घटना और विशेष रूप से महिलाओं, विद्यार्थियों और देर रात पहुँचने वाले यात्रियों की सुरक्षा को निर्णय का प्रमुख आधार बनाया जाना चाहिए।

* प्रेस वार्ता कर जनता को व्यवस्था सार्वजनिक करे

साहू ने मांग की कि नगर पालिका और प्रशासन संयुक्त प्रेस वार्ता आयोजित कर नए बस स्टैंड की सुविधाओं, सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था, बसों के समय और रेलवे स्टेशन व बाजार से वहाँ पहुँचने के साधनों की जानकारी दें। यात्रियों, व्यापारियों और बस संचालकों से चर्चा के बाद ही नई व्यवस्था लागू की जाए।

एडवोकेट साहू ने कहा कि पूर्व में बाजार क्षेत्र में पाँच मिनट के स्टॉपेज की घोषणा की गई थी। ऐसे में उसे अचानक समाप्त करने का कारण भी स्पष्ट किया जाना चाहिए। उनके अनुसार ब्रिज पर बसों द्वारा सवारियाँ बैठाने और उतारने से भीड़ तथा यातायात में अव्यवस्था बढ़ रही है।

साहू ने कहा कि रेलवे स्टेशन से बस पकड़ने वाले लोगों और खरीदारी के लिए आने वाले ग्रामीणों को अतिरिक्त दूरी एवं खर्च उठाना पड़ रहा है। बाजार तक पहुँचने में कठिनाई का असर व्यापारियों पर भी पड़ने की बात उन्होंने कही।

*तैयारी पूरी होने तक पुरानी व्यवस्था पुनः चालू करें

रमेश साहू ने कहा, “पहले वेटिंग हॉल खुलवाइए, सफाई कराइए, पानी, बैठने की जगह, रोशनी और सुरक्षा सुनिश्चित कीजिए। जनता को पूरी व्यवस्था समझाइए, फिर निर्णय लागू कीजिए। बिना योजना और संवाद के निर्णय थोपना उचित नहीं है।”

कांग्रेस नेता एडवोकेट रमेश के साहू ने मांग की कि नए बस स्टैंड पर आवश्यक सुविधाएँ पूरी होने तक पुरानी बस संचालन व्यवस्था जारी रखी जाए और पूर्व घोषित पाँच मिनट का स्टॉपेज निरंतर जारी रखा जाए, ताकि आम जनता को अतिरिक्त आर्थिक बोझ से राहत मिल सके.

 

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129