♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

राजस्‍व महा‍अभियान के तहत लाभान्वित हुए लाभार्थियों को आज तहसील कार्यालय इटारसी में प्रमाणपत्र वितरित किए।

इटारसी//

इटारसी. राजस्‍व विभाग से सबका का काम पडता है चाहे किसी के पास 100 वर्गफुट जमीन हो या 1000 एकड। इसे देखते हुए प्रदेश सरकार ने आम जनता के हित में यह निर्णय लिया है इस महा अभियान चलाया है। इस अभियान के लिए पर्याप्‍त समय भी दिया गया है जिससे प्रशासन को प्रकरणों को निपटाने का पर्याप्‍त समय मिल सके। यह बात विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा ने राजस्‍व महा अभियान के तहत आयोजित प्रमाणपत्र वितरण कार्यक्रम में कही।

राजस्‍व महा‍अभियान के तहत लाभान्वित हुए लाभार्थियों को आज प्रमाणपत्र वितरित किए। प्रमाणपत्र वितरण का कार्यक्रम तहसील कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्‍य अतिथि के रूप में विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान एसडीएम टी. प्रतीक राव, तहसील सुनीता साहनी नगर पालिका उपाध्‍यक्ष निर्मल सिंह राजपूत, भाजपा नेता जयकिशोर चौधरी, राहुल चौरे उपस्थित थे।

अभिलेख दुरुस्‍ती, स्‍वामित्‍व योजना, ईकेवायसी, पीएम सम्‍मान निधि योजना, नामांतरण, बंटवारा सहित राजस्‍व के जुडे विभिन्‍न कामों के निराकरण करने राजस्‍व महा अभियान 2.0 चलाया जा रहा है। महा अभियान में उन सभी प्रकरणों का निराकरण किया जा रहा है जो कई दिनों से लंबित पडे हुए हैं।

महाअभियान के बारे में एसडीएम टी प्रतीक राव ने बताया कि अभियान 18 जुलाई से शुरू होकर 31 अगस्‍त तक चलेगा। उन्‍होंने कहा कि एक के बाद एक लगातार दो चुनाव होने से कई सारे प्रकरण लंबित हो गए थे महा अभियान के तहत सभी लंबित प्रकरणों का निराकरण किया जा रहा है। इसमें राजस्‍व विभाग के अभिलेख दुरुस्‍ती, स्‍वामित्‍व योजना, ईकेवायसी, पीएम सम्‍मान निधि योजना, नामांतरण, बंटवारे के प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। इसमें राजस्‍व से जुडे विभागों को साथ लेकर काम किया जा रहा है जिससे आसानी से प्रकरणों का निराकरण किया जा सके।

इन विषयों पर किया ध्‍यान आकर्षित

विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा ने कार्यक्रम के दौरान एसडीएम का ध्‍यान आकर्षित कराते हुए बताया कि जब नहर बनी थी उस समय चकबंदी हुई थी जिसके नंबर आज तक नहीं चढे और न ही नक्‍शों में आज तक सुधार हो सका है। एक दूसरी समस्‍या यह है कि जमीन कम है और रजिस्‍टी के हिसाब से जमीन ज्‍यादा बिक गई है। इस तरह के विवाद लगातार सामने आ रहे है। उन्‍होंने कहा कि राजस्‍व विभाग के पास समस्‍याएं भी ज्‍यादा और काम भी ज्‍यादा है इसलिए आप लोग धैर्य से काम लें।

 

तहसीलदार सुनीता साहनी ने कार्यक्रम के अंत में कहा कि हम प्रयास करेंगे कि सभी लंबित प्रकरणों का निपटारा कर दिया जाए। उन्‍होंने विधायक डॉ.शर्मा का आभार व्‍यक्‍त करते हुए कहा कि उन्‍होंने राजस्‍व विभाग की समस्‍याओं को समझा और हमें प्रोत्‍साहित किया। उन्‍होंने कहा कि आपकी आशा के अनुरूप महा अभियान के तहत सभी लंबित प्रकरणों के साथ ही अन्‍य्‍ प्रकरणों का भी निपटारा करेंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129