
विराट निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर होगा 28 जुलाई को.
इटारसी//
अग्रवाल समाज इटारसी की प्रतिनिधि संस्था तरुण अग्रवाल मंडल इटारसी द्वारा 22 वर्षों से संचालित श्री अग्रसेन फ्री डिस्पेंसरी के तत्वावधान में आयोजित पारंपरिक और पूरी तरह निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर का भव्य आयोजन 28 जुलाई 2024, रविवार को प्रातः 9:30 बजे से सायं 3:30 बजे तक श्री अग्रवाल भवन, अग्रसेन चौक, सब्जी मंडी इटारसी में किया जा रहा है। शिविर प्रभारी – डॉ. पी. डी. अग्रवाल M.B.B.S. (प्रभारी चिकित्सक-श्री अग्रसेन फ्री डिस्पेंसरी) हैं। शिविर में डॉक्टर्स द्वारा लिखी गईं सभी दवाइयाँ,इंजेक्शन निःशुल्क प्रदान की जाएंगी एवं डॉक्टर द्वारा लिखे गए सभी ब्लड टेस्ट भी निःशुल्क कराये जाएंगे (जैसे-लिपिड प्रोफाइल, सीबीसी, थायराइड, ब्लड शुगर, R.A. फैक्टर, यूरिक एसिड आदि)। शिविर में हड्डी रोग, जनरल फिजिशियन (एम. डी.), शिशु रोग, नेत्र रोग, नाक-कान-गले के रोग, दंत रोग,हार्ट, बी.पी., शुगर, थायराइड व सभी तरह के मौसमी रोगों जैसे सर्दी,खांसी,बुखार आदि से संबंधित विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क जांच की जाएगी। हड्डियों में केल्शियम के घनत्व की जांच (BMD), दो मशीनों द्वारा निःशुल्क की जाएगी। सामान्यतः यह जांच प्रमुख शहरो में 1500/- रुपए में होती है, जो निःशुल्क की जाएगी। करीब दो हजार में होने वाले सभी ब्लड टेस्ट भी पूरी तरह निःशुल्क किए जाएंगे। बी पी, हाइपर टेंशन,शुगर की जांच भी होगी।
विशेषज्ञ चिकित्सक जो प्रमुख रूप से उपलब्ध रहेगें इस प्रकार हैं, डॉ. उमंग अग्रवाल,अन्तर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण प्राप्त, एम. एस. आर्थो, एफ.आई.ए.ए.एस.एफ.आई.एस.एम. हड्डी, लिगामेंट व जोड़ विशेषज्ञ, आर्थोस्कोपी व आर्थो प्लास्टी सुपर स्पेशलिस्ट, डॉ. ताबिश अरोरा
एम.डी. मेडिसिन,जनरल फिजिशियन एंड स्पेशलिस्ट इन क्रिटिकल केयर, डॉ. आर.बी. अग्रवाल नैत्र रोग विशेषज्ञ,डॉ. अभिषेक अग्रवाल एम.डी., बाल/शिशुरोग विशेषज्ञ व नवजात स्पेशलिस्ट,डॉ. पूनम गोयल अग्रवाल एम.एस. (ENT) नाक-कान-गला व कैंसर रोग विशेषज्ञ,डॉ. मनन अग्रवाल एम.डी.एस., मुख व दंत रोग विशेषज्ञ,
डॉ. खुशबू अग्रवाल,एम डी पैथोलॉजी,
डॉ. श्रीमती कोकिला अग्रवाल स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा संबंधित मरीजों की जांच की जाएगी। शिविर में पूरे समय मरीजों हेतु आरामदायक बैठक व्यवस्था के साथ ही शुद्ध पेय जल,चाय की व्यवस्था भी रहेगी।
आयोजकों की तरफ से शिविर संयोजक रवि अग्रवाल (जगदंबा मेडिकल),गुलाबचंद अग्रवाल अध्यक्ष तरूण अग्रवाल मंडल, सचिव राजेंद्र अग्रवाल,दीपक एच अग्रवाल,अतुल अग्रवाल उपाध्यक्ष द्वय, मंडल कोषाध्यक्ष अर्पित अग्रवाल कोषाध्यक्ष,मंडल प्रवक्ता,सहसचिव व सहसंयोजक संजय शिल्पी, सह संयोजक गण हरीश अग्रवाल,प्रियंक गोयल,कामेश अग्रवाल (मोनू) ने सभी नागरिकों से इस मेगा स्वास्थ्य शिविर का लाभ लेने की अपील की है।
दवा वितरण व ब्लड टेस्ट समिति में अखिलेश अग्रवाल, कामेश अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, कौशल अग्रवाल, शशांक अग्रवाल, कृष्णा अग्रवाल हैं तो वहीं पंजीयन समिति में श्रीमति पुष्पा अग्रवाल, ममता अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल, श्रद्धा अग्रवाल, वर्षा अग्रवाल, मीना अग्रवाल, श्रुति अग्रवाल, मनीषा अग्रवाल, सपना अग्रवाल, डोली अग्रवाल, नैन्सी अग्रवाल, रीता अग्रवाल हैं। डॉक्टर्स कंसल्टेशन समिति में अनुराग अग्रवाल, सत्यम अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, पेथोलॉजी टेस्ट समिति में महेश अग्रवाल (नर्मदा मिल), प्रदीप अग्रवाल, पंकज गोयल प्रचार-प्रसार समिति में दीपक जी.डी. अग्रवाल, प्रियंक गोयल अन्य सभी व्यवस्था हेतु गठित समिति में रंजीत अग्रवाल, हरीश अग्रवाल हैं। मुख्य स्वास्थ्य शिविर समिति के प्रमुख सदस्य मुकेश अग्रवाल (पिन्टू), मनीष रामजीलाल अग्रवाल, प्रशांत अग्रवाल ठेकेदार, सुरेन्द्र अग्रवाल, अनिल मित्तल, दीपक जीवनलाल अग्रवाल हैं।सुदर्शन अग्रवाल, सोमनाथ अग्रवाल, मनीष अग्रवाल (ओम चाचा), निर्मल अग्रवाल और विशेष सलाहकार समिति में पूर्व मंडल अध्यक्ष गण चंद्रकांत अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, ललित अग्रवाल, सतीश सांवरिया व राजेश आर.बी. अग्रवाल को मनोनीत किया गया है।
द्वारा संजय शिल्पी,प्रवक्ता,तरुण अग्रवाल मंडल,इटारसी।









