
वैश्य महासम्मेलन की महिला इकाई द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस और हरियाली अमावस्या के अवसर पर कार्यक्रम संपन्न किया गया
इटारसी//मनीष जायसवाल
अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस और हरियाली अमावस्या के अवसर पर 4 अगस्त रविवार को वैश्य महासम्मेलन इटारसी महिला इकाई द्वारा बहुत ही हर्षोल्लास से मित्रता दिवस मनाया गया.संगठन के सभी सदस्यों ने टीका लगाकर सभी का स्वागत किया और गले लगकर बधाईयाँ दी. सभी ने एक दूसरे को फ्रेंडशिप बैंड बांधे और ये दोस्ती कभी नहीं तोड़ने का वादा किया. सावन की रिमझिम फुहारों के बीच मैत्रीपूर्ण माहौल में स्वल्पाहार के साथ सभी ने भरपूर एंजॉय किया. गाने गाकर और डांस करके मित्रता दिवस को यादगार बना दिया.मनोरंजक गेम खेले गए जिसमें विनर्स को पुरस्कृत किया गया. अध्यक्ष श्रद्धा अग्रवाल ने कहा कि वैश्य महासम्मेलन का यह कार्यक्रम दोस्तों के साथ अविस्मरणीय बन गया है. कार्यक्रम में श्रद्धा. वंदना रितु पायल वैशाली निकिता शिल्पी संगीता ज्योति आरती अर्चना काजल श्रुति अंजली मीनल आदि उपस्थित थीं. श्रद्धा अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया.







