
रीजनल ताइक्वांडो खेल प्रतियोगिता का जवाहर नवोदय विद्यालय पवारखेड़ा में हुआ समापन.
इटारसी
-रीजनल ताइक्वांडो खेल प्रतियोगिताये भोपाल संभाग द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय पवारखेड़ा के सभागार में आयोजित की गई जिसमें मध्यप्रदेश, छतीशगढ़, उड़ीसा आदि प्रदेशों की टीमों के प्रतिभागियों ने विभिन्न वर्गो में हिस्सा लिया । मैच के मुकाबले बड़े रोमांचक रहे छात्र छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दर्शकों की तालियां बटोरी और नेशनल लेबल पर पहुंचने के लिए अपनी जगह सुरक्षित की । इसी तारतम्य में जवाहर नवोदय विद्यालय पुरी की कोच मेनेजर कविता भोयर के कुशल नेतृत्व में अंडर 17 में बॉयज ओमियों और स्वादिन दो छात्रों का नेशनल खेलने के लिए चयन हुआ । मध्यप्रदेश ताइक्वांडो संगठन भोपाल द्वारा मैचों को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई साथ ही प्रशिक्षित रेफरी द्वारा खिलाड़ियों को ग्राउंड पर खेल की बारीकियां सिखाई एवम कुशल निर्णायकों द्वारा निष्पक्ष परिणाम देकर खेलों की सच्ची भावना का परिचय दिया । नवोदय विद्यालय पवारखेड़ा की प्रबंधन समिति द्वारा भी बाहर से आए हुए छात्र छात्राओं, कोचों एवम अन्य स्टॉफ की सेवा, सहयोग में मुस्तैद दिखाई दिए । विभीन्न सभी वर्गो के मैचों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को प्राचार्य, उपप्राचार्य, ताइक्वांडो संगठन के पदाधिकारियों, कोच मैनेजरों, टीचर स्टाफ की गरिमामय उपस्थिति में मेडल देकर सम्मानित किया और राष्ट्रीय स्तर पर खेलकर नवोदय विद्यालय संगठन सहित देश को गौरान्वित करने हेतु अग्रिम शुभकामनाएं दी ।








