♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

नगर इटारसी में नवनिर्वाचित सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी जी का किया गया भव्य ऐतिहासिक स्वागत.

नर्मदापुरम// इटारसी मनीष जायसवाल

होशंगाबाद-नरसिंहपुर लोकसभा क्षेत्र क्रमांक-17 के लोकप्रिय नव-निर्वाचित सांसद माननीय श्री दर्शन सिंह चौधरी जी के इटारसी नगर आगमन पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अध्यक्ष जोगिंदर सिंह के नेतृत्व में पहली लाइन से लेकर सराफा मार्केट सहित मुख्य बाजार क्षेत्र में विभिन्न जगह सांसद जी ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ पैदल चलकर मुख्य बाजार क्षेत्र का भ्रमण कर जनता का आभार व्यक्त किया। विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा भव्य ऐतिहासिक स्वागत, माननीय सांसद जी को मिष्ठान खिलाकर, जोरदार ढोल-धमाकों के साथ प्रमुख जय स्तंभ चौक सहित विभिन्न चौक चौराहों पर जमकर भव्य आतिशबाजियां कि गयी।

होशंगाबाद-नरसिंहपुर संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद माननीय श्री दर्शन सिंह चौधरी जी के नगर आगमन पर भारतीय जनता पार्टी नगर मण्डल व समस्त मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं, विभिन्न सामाजिक संगठनों व आमजनों के द्वारा विभिन्न स्थानों पर माननीय सांसद जी का माला पहनाकर, पुष्प वर्षा कर, पुष्प गुच्छ, शाल-श्रीफल, स्मृति चिन्ह भेंट कर, मिष्ठान खिलाकर मुख्य बाजार क्षेत्र में जगह-जगह उनकी प्रचंड जीत पर जमकर खुशियां मनाई। माननीय सांसद जी नगर मंडल के समस्त वरिष्ठ-कनिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ सर्वप्रथम पहली लाइन स्थित श्रीराम जानकी मंदिर पर दर्शन-पूजन कर तत्पश्चात पैदल चलकर मुख्य बाजार क्षेत्र में जनता का आभार व्यक्त किया। तत्पश्चात कार्यक्रम के अंत में भगवान ठाकुर श्री द्वारिकाधीश बड़ा मंदिर, तुलसी चौक पहुंच भगवान का दर्शन-पूजन कर आरती में सम्मिलित हुए वहां पर इस कार्यक्रम का सफल रूप से समापन हुआ। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रदेश सह संयोजक संदेश पुरोहित , व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक दीपक हरि नारायण अग्रवाल , भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सभापति कल्पेश अग्रवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र दीक्षित सोनू, भाजपा जिला मंत्री उमेश पटेल, भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष योगेंद्र सिंह राजपूत , नगर पालिका परिषद उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राजपूत ,भाजपा के वरिष्ठ नेता विश्वनाथ सिंगल, समाजसेवी सतीश सांवरिया , भाजपा नेता लक्ष्मण बेस, वार्ड पार्षद कीर्ति दुबे, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष जागृति भदोरिया, बबीता चौहान, जिला पदाधिकारी ,मंडल पदाधिकारी, महिला मोर्चा समस्त मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

 

 

भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल इटारसी

जिला-नर्मदापुरम

 

 

 

 

 

 

 

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129