
भारतीय सिंधु सभा एव सिंधी मेला समिति भोपाल द्वारा भोपाल एवं नर्मदापुर संभाग मे सिंधी डिश कुकिंग कंपटीशन का आयोजन किया गया
इटारसी// मनीष जायसवाल
भारतीय सिंधु सभा एव सिंधी मेला समिति भोपाल द्वारा 10/ 11 / 12 अगस्त को भोपाल एवं नर्मदापुर संभाग मे सिंधी डिश कुकिंग कंपटीशन का आयोजन किया गया जिसमे पूज्य पंचायत इटारसी के सहयोग से भारतीय सिंधु सभा महिला शाखा द्वारा इटारसी शहर में इसका आयोजन 10 अगस्त शाम 4:00 बजे से सिंधु भवन सिंधी कालोनी मे किया गया जिसमें 40 प्रतियोगीयो ने भाग लिया जिसमें निर्णायक टीम भोपाल से आई जिसमे श्रीमती नीलू गयानचदानी श्रीमती प्रिया खेमचंदानी एव अतिथि श्री अर्जुन दास नेभनानी चंदा नेभनानी द्वारा सिंधी डिश का टेस्ट लिया गया इसमें जो भी प्रथम द्वितीय आएगा उनको भोपाल के मानस भवन मे 1 सितम्बर को सम्मानित किया जाएगा.इस अवसर पर पूज्य पंचायत सिंधी समाज अध्यक्ष श्री धर्मदास जी मिहानी भारतीय सिंधु सभा.नगर अध्यक्ष गोपाल सिद्धवानी एव भारतीय सिंधु सभा महिला शाखा उपस्थित थी.






