♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

प्रशासन अतिक्रमण नही हटायेगा तो खुद हम अतिक्रमण हटाएंगे-विधायक शर्मा.

इटारसी// मनीष जायसवाल

इटारसी-शहर में बिगड़ी व्यवस्था को सुधारने के लिए एवं नागरिकों की सुगमता और सुविधा के लिए अतिक्रमण हटाने हेतु प्रशासन को विधायक डॉक्टर सीतासरन शर्मा ने पूर्व में निर्देशित किया गया था।लेकिन प्रशासन द्वारा सूरजगंज स्थित चौपाटी को हटाने में कोई रुचि नही दिखाई जा रही थी।आज विधायक श्री शर्मा स्वयं अपने समर्थकों के साथ चौपाटी स्थान पर पहुँचे,और नगरपालिका सीएमओ रितु मेहरा एवं पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुये कहा कि अगर प्रशासन अतिक्रमण को नही हटाता है तो हम अतिक्रमण को हटाएंगे।जिसके बाद आज शाम को नगरपालिका अमले ने पुलिस बल की उपस्थित में अतिक्रमण को पूरी तरह हटा दिया।अतिक्रमण हटाने के पूर्व आज प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारियों के साथ इटारसी स्थित कन्या शाला पहुंचकर विधायक डॉक्टर सीता शरण शर्मा ने अवलोकन किया एवं बालिकाओं को हो रही असुविधाओं को दूर करने के लिए तत्काल प्रभाव से अतिक्रमण हटाने एवं असामाजिक तत्वों पर रोक लगाने हेतु निर्देशित विधायक श्री शर्मा ने किया है।जिस पर प्रशासन द्वारा आश्वस्त किया गया है कि आज शाम से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी जाएगी।

इस दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं वर्तमान लोकप्रिय विधायक डॉक्टर सीता शरण शर्मा के साथ,नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, तहसीलदार सुनीता साहनी, थाना प्रभारी गौरव सिंह बुंदेला, मुख्य नगरपालिका अधिकारी रितु मेहरा सहित सामाजिक गण उपस्थित रहें।

आज नगरपालिका अमला ने पुलिस बल के साथ सूरजगंज सिंधी कॉलोनी स्थित अस्थाई चौपाटी को पूरी तरह हटा दिया।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129