
भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल इटारसी के अंतर्गत आने वाले द्वारकाधीश नगर शक्ति केंद्र क्रमांक 10 मे बैठक आयोजित की गई.
इटारसी// मनीष जायसवाल
भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल इटारसी के अंतर्गत आने वाले द्वारकाधीश नगर शक्ति केंद्र क्रमांक 10 की आज 29/08/2024 को सद्स्यता अभियान को संगठन पर्व के रूप में मनाए जाने हेतु शक्ति केंद्र की कार्यशाला आयोजित की गई जिसमें सभी को सद्स्यता अभियान की जानकारी साझा की गई कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में महिला मोर्चा नगर मंडल इटारसी की अध्यक्ष श्रीमती जागृति आशीष भदौरिया ने सदस्यता अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी उन्होंने बताया की 2 सितंबर को सबसे पहले हमारे देश के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी 8800002024 नंबर पर मिस कॉल कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे उसके बाद यह सदस्यताअभियान व्यापक रूप से प्रारंभ हो जाएगा वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक हरिनारायण अग्रवाल ने कार्यशाला में उपस्थित सभी वरिष्ठ पदाधिकारी, पदाधिकारी, पंच परमेश्वर, पार्षद गण, एवं सभी कार्यकर्ताओं से अपील की अधिक से अधिक संख्या में नए सदस्यों को जोड़कर इस संगठन पर्व को अति उत्साहित रूप में मनाना है
इस कार्यशाला में नगर टोली संयोजक प्रवीण तिवारी सहसंयोजक दीपक बस्तवार भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष कुलदीप रावत मंडल उपाध्यक्ष अभिनव शर्मा आशुतोष अग्रवाल विवेक मालवीय अनुराग जैन मुकेश सोनी यतीश बस्तवार महेंद्र जी आशीष सोनी आलोक तिवारी आरती बस्तवार पूजा मस्के आदि कार्यकर्ता उपस्ति थे।







