♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

भाजपा की नगर सरकार और प्रदेश सरकार के बीच फंसे संजीवनी क्लीनिक, भवन हो रहे खंडहर — रमेश के. साहू एडवोकेट.

इटारसी// मनीष जायसवाल

ट्रिपल इंजन वाली नगर पालिका भी आपकी, स्वास्थ्य विभाग भी आपका,प्रदेश सरकार भी आपकी फिर जनता के उपचार के लिए संजीवनी क्लीनिक क्यों शुरू नहीं?

प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव एवं अधिवक्ता रमेश के. साहू ने इटारसी में बनकर तैयार पड़े मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिकों को लेकर भाजपा सरकार और नगर पालिका पर तीखा हमला बोला है। एडवोकेट साहू ने कहा कि भाजपा सरकार में करदाताओं के धन से बनाए गए संजीवनी क्लीनिक प्रारंभ नहीं किए जा रहे। उपयोग के अभाव में ये भवन धीरे-धीरे खंडहर बनते जा रहे हैं।

श्री साहू ने कहा कि इटारसी नगर पालिका और स्वास्थ्य विभाग के बीच समन्वय क्यों नहीं हो रहा?
संजीवनी क्लीनिक के निर्मित भवनों के हस्तांतरण,या अधूरे निर्माण संबंधी आपत्तियों अथवा कर्मचारियों की नियुक्ति में क्या परेशानी है—यह जानकारी जनता के सामने रखी जानी चाहिए।

उन्होंने सवाल किया ट्रिपल इंजन वाली “नगर पालिका भी आपकी है, स्वास्थ्य विभाग भी आपका है और प्रदेश सरकार भी आपकी है। फिर इटारसी के संजीवनी क्लीनिक प्रारंभ क्यों नहीं हो रहे? आखिर जनता किससे जवाब मांगे?”

रमेश के. साहू एडवोकेट ने मांग की है कि नगर पालिका और स्वास्थ्य विभाग संयुक्त रूप से चारों संजीवनी क्लीनिक भवनों का तत्काल निरीक्षण करें। यदि निर्माण में कोई कमी है तो उसे समय-सीमा में सुधारा जाए और डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, फार्मासिस्ट, दवाइयों एवं जरूरी उपकरणों की व्यवस्था कर क्लीनिक शीघ्र प्रारंभ किए जाएं।

कांग्रेस नेता श्री साहू ने कहा कि संजीवनी क्लीनिकों का उद्देश्य गरीब, श्रमिक, बुजुर्ग, महिलाओं और बच्चों को उनके मोहल्ले में प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराना था। भवनों पर ताले लगे रहने से सरकारी धन भी बर्बाद हो रहा है और नागरिकों को योजना का लाभ भी नहीं मिल पा रहा।

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129