
इटारसी: सरदार पटेल स्मारक न्यास कॉलोनी तिराहा पर मना राष्ट्रीय एकता दिवस, छात्राओं ने ली शपथ
हिंद 7 न्यूज़ | इटारसी, जिला नर्मदापुरम
सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आज सरदार वल्लभ भाई पटेल स्मारक, न्यास कॉलोनी रोड तिराहा, इटारसी में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में कैडेट्स गर्ल्स कॉलेज, वर्धमान पब्लिक स्कूल और सेंट मेरी स्कूल की सैकड़ों छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में मैडम नीतू अहिरवार, डॉली, परवीन शेख एवं समस्त गर्ल्स कॉलेज स्टाफ की विशेष उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि GCI करुणा सिंह, PI इंस्ट्रक्टर अजब सिंह तोमर, डॉ. पीएम पहाड़िया और आशीष भदौरिया* ने छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने 562 रियासतों को एक कर अखंड भारत का निर्माण किया, इसलिए उन्हें लौह पुरुष कहा जाता है। युवाओं को उनके आदर्शों पर चलकर देश की एकता को बनाए रखना चाहिए।
इस दौरान सभी छात्राओं और स्टाफ को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत और भाषण प्रस्तुत कर सरदार पटेल को नमन किया गया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।




रिपोर्ट – मनीष जायसवाल, हिंद 7 न्यूज़, इटारसी






