शहर के कलचुरी समाज द्वारा धूमधाम से बनाई जाएगी भगवान सहस्त्रबाहु की जयंती, 12 नवंबर से 16 नवंबर तक पांच दिवस चलेंगे सांस्कृतिक आयोजन.
इटारसी// मनीष जायसवाल
कल्चरल समाज के आराध्य देवता भगवान सहस्त्रबाहु की जयंती पर के आयोजन के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक दिनांक 25 अक्टूबर 2026 दिन रविवार को स्थानीय कलचुरी भवन में आयोजित की गई जिसमें समाज अध्यक्ष श्री अशोक मालवीय की अध्यक्षता मे कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया इस अवसर पर बैठक कर जयंती पर्व के पांच दिवसीय आयोजन के लिए सभी महत्वपूर्ण कार्यों के लिए कार्यकारिणी सदस्यों को प्रभारी बनाया गया
बैठक का शुभारंभ सर्वप्रथम भगवान सहस्त्रबाहु जी की चित्र पर पुष्प हार माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वल कर किया गया
सहस्त्रबाहु जयंती पाव व्यवस्थित रूप से मनाने को लेकर कार्यकारिणी सदस्य ने अपने-अपने विचार रखे







