
मेहरागांव नदी के ऊपर ग्वालबाबा मजार का अवैध अतिक्रमण कर निर्माण पर आपत्ति.
इटारसी// मनीष जायसवाल
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने नजूल भूमि मेहरागांव नदी पर अतिक्रमण कर बनाई जा रही निर्माणाधीन मजार को अविलंब हटाने हेतु माननीय एसडीएम महोदय श्री नीलेश शर्मा जी को ज्ञापन सौंपकर आपत्ति दर्ज कराई है। पहले भी सूचना एवं चेतावनी देने पर प्रशासन ने कार्य स्थगन आदेश कर दिया था,परंतु विशेष समुदाय द्वारा अतिक्रमण हटाने की जगह बिना दस्तावेजों एवं अनुमति वहां लगातार निर्माण कार्य किया जा रहा है। विहिप ने संज्ञान लेकर तुरंत कार्यवाही कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की मांग की है। इस दौरान विहिप जिला मंत्री चेतन सिंह राजपूत के साथ जिला प्रचार प्रसार प्रमुख अनुरुद्ध चंसौरिया मौजूद रहे।
जिला मंत्री चेतन सिंह राजपूत ने कहा कि ईंट सीमेंट रेता से पक्का निर्माण कर बीम कॉलम के साथ लोहा बांधकर छत डाली जा रही है। पहले लोहे की ग्रिल में मजार बनी हुई थी।









