
डॉ प्रज्ञा साहू बनी ई एन टी स्पेशलिस्ट.
इटारसी//मनीष जायसवाल
अधिवक्ता श्री रमेश के साहू एवं श्रीमती सविता आर साहू की सुपुत्री *डॉक्टर प्रज्ञा साहू* ने एम एस (ई.एन.टी) की परीक्षा उत्तीर्ण कर नर्मदांचल क्षेत्र,समाज और परिवार का मान बढ़ाया है।
डॉ प्रज्ञा सलोनी साहू को एम्स भोपाल में सेवाएं देने के दौरान नीट सलेक्शन में अरविंदो मेडिकल कॉलेज इंदौर में नाक कान गला (ईएनटी) सर्जन की ब्रांच मिली थी जिसके घोषित परीक्षा परिणाम में वे उच्च अंकों से सफल हुई है ,उक्त जानकारी श्री गौरव साहू चार्टर्ड अकाउंटेंट ने साझा की।
डॉ प्रज्ञा साहू के नाक कान गला (ENT) विशेषज्ञ सर्जन* बनने पर शुभचिंतको,परिवार जनों,सामाजिक संगठनों ने चूना वाला साहू परिवार इटारसी* को बधाई प्रेषित करते हुए डा प्रज्ञा (सलोनी) साहू द्वारा सेवा भाव से चिकित्सा के क्षेत्र में उन्नत सेवाएं देने का विश्वास जताया है।









