
इटारसी: सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर कुर्मी पटेल समाज का भव्य स्वागत, ड्रोन से हुई फूलों की बारिश
हिंद 7 न्यूज़ | इटारसी, जिला नर्मदापुरम
31 अक्टूबर 2026, शनिवार
लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को इटारसी में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शहर भर में जगह-जगह फूल-मालाओं से स्वागत किया गया, लेकिन सबसे आकर्षक स्वागत सराफा बाजार, अग्रवाल फर्नीचर के सामने मेन रोड पर देखने को मिला।
पटेल कुर्मी क्षत्रिय समाज* एवं नगर के गणमान्य नागरिकों द्वारा शोभायात्रा पर ड्रोन और हाथों से आसमान से फूलों की बारिश* कर जोरदार स्वागत किया गया। पूरा सराफा बाजार भारत माता और सरदार पटेल के जयकारों से गूंज उठा।
स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से –
समाज सेवी एवं व्यापारी *हरीश अग्रवाल, सचिव – व्यापार महासंगठन*, *दीपक कुमार बनोरिया, एमडी – डेबलिकन इंटरनेशनल LLP Pvt. Ltd.* एवं समाजसेवी, *रवि अग्रवाल* समाजसेवी, विक्रांत बडकुल – जिला अध्यक्ष साहू समाज, राजकुमार पटेल, अमित चेलानी, विकास जैन, बंटी* सहित बड़ी संख्या में पटेल समाज और व्यापारी बंधु मौजूद रहे।
इस दौरान सभी ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके द्वारा देश की एकता और अखंडता के लिए दिए गए योगदान को याद किया।
कार्यक्रम में नगर के सैकड़ों लोग शामिल हुए और शोभायात्रा को सफल बनाने में सहयोग किया।
स्थान – सराफा बाजार, अग्रवाल फर्नीचर के सामने, मेन रोड, इटारसी
रिपोर्ट – मनीष जायसवाल, हिंद 7 न्यूज़, इटारसी – 9713391586


—






