
देवदूत बना आरपीएफ का जवान,ट्रेन से गिरकर घायल हुये यात्री को अस्पताल पहुँचाया.
इटारसी// मनीष जायसवाल
इटारसी-स्थानीय रेलवे स्टेशन से 200 मीटर दूर खंडवा आउटर के समीप एक यात्री ट्रेन से गिरकर घायल हो गया।यात्री दर्द से तड़पता रहा,यात्री के दोनों पैर और एक हाथ ट्रेन की चपेट में आने से कट गये।जब इस घटना की जानकारी जैसे ही आरपीएफ इटारसी के जवान हरप्रताप सिंह परमार को लगी तो तत्काल वह मौके पर पहुँचे,और घायल को अस्पताल पहुँचाने के लिये अकेले ही हरसंभव प्रयास करने में जुट गये।जब तक मौके पर एम्बुलेंश नही पहुँची तब तक आरपीएफ जवान घायल के आसपास घूम रहे कौए और मख्खियों को भगाते रहे।घायल को मख्खियों से बचाने चादर की व्यवस्था जवान द्वारा की गई,स्वयं आरपीएफ जवान ने सफाईकर्मियों की मदद से घायल को स्ट्रेचर पर लेटकर एम्बुलेंश में लेटाया और शासकीय अस्पताल में उपचार के लिये भर्ती कराया।आरपीएफ जवान अगर कुछ और देर करते तो यात्री की जान को नही बचाया जा सकता था।घायल यात्री का नाम राजकुमार ठाकुर है।जिसे इटारसी के शासकीय अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।देवदूत बने आरपीएफ के जवान हरप्रताप सिंह परमार के प्रयास से घायल की हालत को जिला अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा उपचार मिलने के बाद ठीक बताई जा रही है।








