
कोलकाता में डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या से नाराज यार्ड रेलवे हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने कैंडल जलाकर किया शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन.
इटारसी// मनीष जायसवाल
9 अगस्त 2024 को, कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक द्वितीय वर्ष के स्नातकोत्तर प्रशिक्षु (पीजीटी) डॉक्टर, कॉलेज परिसर में एक सेमिनार हॉल में मृत पाए गए।बाद में पोस्टमार्टम से पुष्टि हुई कि उसके साथ बलात्कार किया गया था और उसकी हत्या कर दी गई थी। इस घटना से काफी आक्रोश फैल गया है और देशव्यापी विरोध प्रदर्शन हुए हैं, जिसमें गहन जांच की मांग की गई है
यार्ड रेलवे हॉस्पिटल में उप मंडल रेल चिकित्सालय इटारसी मे आज चिकित्सक एवम मेडिकल स्टाफ द्वारा न्याय दिलाने के लिये शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन किया गया एवं मोमबत्ती जलाकर मृतक डॉक्टर को श्रद्धांजलि दी गई जिसमें डाक्टर वैष्णवी एस पिल्ले, डाक्टर शालोम वर्गीस एवं समस्त चिकित्सालय स्टाफ मुख्य रूप से उपस्थित रहे।







