
झांसी मंडल में साबरमती एक्सप्रेस के अवपथन,कई गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन.
इटारसी// मनीष जायसवाल
दिनांक 16.08.2024 को झाँसी मण्डल के कानपुर-भीमसेन खंड में गोविंदपुरी स्टेशन के निकट गाड़ी संख्या 19168 साबरमती एक्सप्रेस (बनारस-अहमदाबाद) का अवपथन हो गया। इस घटना के उपरांत यात्रियों को सुरक्षित गंतव्य तक पहुँचाने के लिए डुप्लीकेट राहत ट्रैन वाया कानपुर-इटावा-भिंड-ग्वालियर-झांसी-बीना होते हुए अहमदाबाद तक चलाई जा रही है।
भोपाल मंडल से गुजरने वाली प्रभावित कुछ यात्री गाड़ियों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है, जिनकी सूची निम्नलिखित है:(बुलेटिन 1,2,3 के अनुसार)
1. गाड़ी संख्या 05326 (लोकमान्य तिलक टर्मिनस – गोरखपुर) दिनांक 16.08.2024, परिवर्तित मार्ग: *झांसी – ग्वालियर – भिंड – इटावा – कानपुर*।
2. गाड़ी संख्या 22537 (गोरखपुर – लोकमान्य तिलक टर्मिनस) दिनांक 16.08.2024, परिवर्तित मार्ग: *गोविंदपुरी – इटावा – भिंड – ग्वालियर – झांसी**।
3. गाड़ी संख्या 20104 (गोरखपुर – लोकमान्य तिलक टर्मिनस) दिनांक 16.08.2024, परिवर्तित मार्ग: **कानपुर – इटावा – भिंड – ग्वालियर – झांसी**।
4. गाड़ी संख्या 15024 (यशवंतपुर – गोरखपुर) दिनांक 15.08.2024, परिवर्तित मार्ग: **झांसी- ग्वालियर – भिंड – इटावा – कानपुर**।
5. गाड़ी संख्या 15066 (पनवेल – गोरखपुर) दिनांक 16.08.2024, परिवर्तित मार्ग: **झांसी- ग्वालियर – भिंड – इटावा – कानपुर**।
6. गाड़ी संख्या 09465 (अहमदाबाद – दरभंगा) दिनांक 16.08.2024, परिवर्तित मार्ग: **झांसी – आगरा कैंट – टुंडला – इटावा – कानपुर**।
7. गाड़ी संख्या 12591 (गोरखपुर – यशवंतपुर) दिनांक 17.08.2024, परिवर्तित मार्ग: **कानपुर – इटावा – भिंड – ग्वालियर – झांसी**।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त कर यात्रा प्रारम्भ करें। रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा हेतु हरसंभव प्रयास कर रहा है।







