♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

नर्मदापुरम का रंगमंच नाट्य कार्यशाला में नव रसों पर आधारित खुद से कहानी बनाना सीख रहे छात्र।

इटारसी// मनीष जयसवाल

कर्मवीर जनशिक्षण एवं संस्कृति समिति द्वारा प्रज्ञान स्कूल,इटारसी में चल रही बच्चो की तिमाही नाट्य कार्यशाला (जुलाई से सितम्बर 2024) में छात्रों ने नव रसों पर आधारित कहानी तैयार करना सीखा और साथ ही कहानी का नाट्य रूपांतरण एवं उसकी प्रस्तुती हेतु सभी पहलुओं का प्रशिक्षण प्राप्त किया।
कार्यशाला में सम्मिलित 40 छात्र हर सप्ताह कुछ नया सीख रहे हैं।
__________
वर्कशॉप के निर्देशक कर्मवीर सिंह राजपूत के अनुसार अगस्त माह के आखरी सप्ताह में छात्र एक अच्छे नाट्य अभिनेता हेतु आवश्यक रिदम, वाइस और स्पीच का अभ्यास और प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे । जिनका अभ्यास कर छात्र रंगमंच और नाट्यविधा की बारीकियों को समझ और सीख सकें ।
________________
विशेष: नर्मदापुरम क्षेत्र के प्रसिद्ध नाट्य निर्देशक एवं संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार (CCRT) द्वारा “जूनियर फेलोशिप अवार्ड 2022” प्राप्त कर्मवीर सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में संस्था द्वारा नाट्य कार्यशाला का आयोजन निरंतर किया जा रहा है, जो कि वर्ष भर तिमाही कार्यक्रम के रूप में आयोजित की जा रही है । साथ ही “हिंदी रंगमंच जन-जन तक अभियान 2024” के अंतर्गत नए नाट्य महोत्सव की भी शुरुआत की जा रही है ।
संस्था से जुड़े अभिनेता एवं प्रशिक्षक नीरज सिंह चौहान, प्रियंक नागर, मोहम्मद आफ़ाक़, कुलदीप रघुवंशी, लेकेश पवार, अंशुल दुबे ।
____________
कार्यशाला में सम्मिलित सभी छात्रों के नाम यशोधन तिवारी, आशी, अक्षरा , अनावी, एंजिल , अंश , अरमान , अथर्व , भाग्यश्री , दामिनी , देव , धनन्जय, हिमांशी , कनक , कार्तिक , खुशबू , कृष्णा , माधव , नमामि , निहारिका , समर्थ , संजू , सत्सिक , सागवन , शिवम् , सोमेश , तनुष , विवान।

(कर्मवीर सिंह राजपूत)
(थिएटर वर्कशॉप निर्देशक)
(मो. न. – 8770854573 )

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129