
इटारसी में धूमधाम से मनाया गया आस्था का पर्व “श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव” हाथी घोड़ा पालकी-जय कन्हैया लाल की” से गूंज उठा शहर.
इटारसी// मनीष जायसवाल
श्री राम जानकी मंदिर,
पहली लाइन, वार्ड नंबर 32, इटारसी
श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व इटारसी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इस अवसर पर शहर के श्री राम जानकी मंदिर में वार्ड 32 एवं शहर के विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालुओं ने शाम 6:00 बजे से ही दर्शन हेतु पहुंचने लगे रात्रि ठीक 12:00 बजे कृष्ण जन्म संपन्न हुआ
“हाथी दिने,घोड़ा दिने, और दिने पालकी जय कन्हैया लाल की” और हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की.”
के उद्घोष के साथ मंदिर में जमकर भगवान कृष्ण के जन्म पर जयकारे लगे सभी ने एक दूसरे को जन्माष्टमी पर्व की शुभकामनाएं दी, श्री राम जानकी मंदिर में वार्ड 32 सुभासगंज (Ward 32 Subhash Ganj) की पार्षद एवं समाजसेवी श्रीमती कीर्ति संजय दुबे द्वारा प्रसादी वितरण का कार्यक्रम रखा गया, जिसे सभी आमंत्रित भक्तों ने ग्रहण किया इस अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिक मंदिर परिसर में मौजूद रहे
प्राचीन श्री द्वारकाधीश मंदिर इटारसी
वहीं शहर के प्राचीन द्वारकाधीश मंदिर परिसर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु जन्माष्टमी पर्व हेतु शाम 6:00 बजे से ही से ही आगमन शुरू हो गया यहां द्वारकाधीश भगवान का विशेष श्रृंगार किया गया शाम को मंदिर परिसर आकर्षक विभिन्न रंगों की रोशनी से जगमगा रहा था
मंदिर परिसर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भजन संध्या का कार्यक्रम रात्रि 8:00 बजे से प्रारंभ होकर रात्रि 12:00 तक चलता रहा जिसमें नर्मदा पुरम के कलाकारों ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी जिसका श्रद्धालु जनों ने आनंद लिया. रात्रि 12:00 बजे कृष्ण जन्म के बाद प्रसादी वितरण का कार्यक्रम जारी रहा मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व गणमान्य अतिथि एवं प्रबुद्ध नागरिकों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में संपन्न हुआ.
वैसे ही शहर के आजाद चौक (जय स्तंभ चौक) स्थित दुर्गा मंदिर, ओवर ब्रिज स्थित हनुमान धाम मंदिर, श्री दुर्गा चौक मंदिर,श्री स्वप्नेश्वर हनुमा मंदिर,श्री श्री बुढ़िमाता शक्ति धाम मंदिर,कावेरी स्टेट स्थित पंच परमेश्वर मंदिर, पुरानी इटारसी स्थित देवल मंदिर, न्यू यार्ड स्थित संतोषी माता मंदिर सहित कई छोटे-बड़े सभी मंदिरों मे भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर मंदिरों में आकर्षक सजावट एवं लाइटिंग के साथ विभिन् कार्यक्रम को संपन्न किया गया साथ ही प्रसादी वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें हजारों श्रद्धालु ने परिवार सहित पहुंचकर भगवान श्री कृष्ण जन्म के दर्शन कर उन्हें पालने में झुलाया.







