♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

संगठन पर्व सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा नगर मंडल पुरानी इटारसी की कार्यशाला अभिनंदन हाल में संपन्न हुई. 

इटारसी// मनीष जायसवाल

भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल पुरानी इटारसी की संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2024 की कार्यशाला आज अभिनंदन मैरिज हॉल पुरानी इटारसी में सम्पन्न हुई। कार्यशाला में सर्वप्रथम भाजपा के पितृपुरुष पं दीनदयाल उपाध्याय जी,डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित किए गए तत्पश्चात राष्ट्रगीत वन्दे मातरम का गायन किया गया,अतिथियों का स्वागत किया गया। उसके पश्चात भाजपा मंडल अध्यक्ष मयंक मेहतो ने स्वागत भाषण देते कहा कि सदस्यता अभियान में सभी भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी,लगन,निष्ठा से लक्ष्य को पूरा करना है,जो पहले से ही कार्यकर्ता है उनके अलावा भी अधिक से अधिक नए कार्यकताओं को भाजपा की विचारधारा से जोड़ने का काम करेंगे। भाजपा को जिससे और मजबूती प्रदान हो। सदस्यता अभियान कार्यशाला में *मुख्य वक्ता के रूप में सदस्यता अभियान मंडल सह प्रभारी श्री पीयूष शर्मा जी* ने कहा कि भाजपा की सदस्यता तीन तरीके से दिलाई जा सकती है, पहला सदस्यता फार्म भरा कर,या 8800002024 पर मिसकॉल करवा कर एवं नमो ऐप के माध्यम से भी सदस्य बना सकते है,साथ ही बाकी शहरी क्षेत्र होने के कारण नेटवर्क की दिक्कत नही होने से मिसकॉल के माध्यम से सदस्य आसानी से बना सकते है सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर अधिक से अधिक भाजपा की सदस्यता दिलानी है। नगर पालिका अध्यक्ष श्री पंकज चौरे जी ने कहा कि आने वाले दिनों में 28,29,30 अगस्त को शक्ति केंद्र पर सदस्यता अभियान को लेकर सम्मेलन होना है जिसमें बूथ अध्यक्षों को प्रशिक्षण दिया जाएगा जिससे 31 अगस्त के दिन प्रत्येक बूथ स्तर पर अधिक से अधिक सदस्य बना सके,सभी भाजपा जनप्रतिनिधि,पार्षद,जनपद सदस्य,सरपंच भी सदस्यता अभियान में अपनी सहभागिता देंगे और पंचायत,वार्ड और बूथ स्तर पर भाजपा को मजबूत बनाने में अपना योगदान देंगे *जिला महामंत्री श्री मुकेश मैना जी* ने संबोधित करते हुए कहा सभी भाजपा जनप्रतिनिधि जिला पदाधिकारी,मंडल पदाधिकारी समस्त वरिष्ट कार्यकर्ता,मातृशक्ति,शक्ति केंद्र टोली,बूथ समिति,मंडल स्तर पर जो 4 सदस्यीय टीम 1 सितंबर से शुरू होने जा रहे सदस्यता अभियान कोडिनेट करेगी और मंडल अध्यक्ष और जिला मुख्यालय पर पूरी जानकारी देंगे।कार्यशाला का संचालन *भाजपा मंडल महामंत्री गोविंद मेहतो ने किया एवं आभार भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सदस्यता अभियान के मंडल सहियोगी अतुल शुक्ला द्वारा किया गया, सोसल मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा ने सोसल मीडिया, मोबाइल फोन एवं नमो ऐप से कैसे सदस्यता दिलाए उसकी जानकारी टीवी माध्यम से सभी को समझाया।

संगठन पर्व सदस्यता अभियान कार्यशाला में प्रमुख रूप भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री जय किशोर चौधरी,अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष राजू सिकंदर,नगर पालिका उपाध्यक्ष निर्मल राजपूत,मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी गालर,श्रीमती प्रियंका चौहान,वीरेंद्र यादव,विजय भंगाले,मंडल मंत्री राधा मैना,प्रशांत मनवारे,सौरभ राजपूत,मोर्चो के अध्यक्ष बविता चौहान,सौरभ चौधरी,विजय चौरे,पार्षद जिम्मी केथवास,जनपद सदस्य वंदना सगोरिया,सदस्यता अभियान मंडल सोशल मीडिया सहयोगी जितेंद्र मालवीय,अनुसूचित जाति जिला महामंत्री विनोद लोंगरे,किसान मोर्चा सोसल मीडिया प्रभारी देवेंद्र राजू परिहार,जिला अनुसूचित जाति कोषाअध्यक्ष संदीप सोनकर,वरिष्ट भाजपा नेता अशोक साकले,रामजीवन वर्मा,लीलाधर नामदेव,अवध नारायण पाण्डे,राजकुमार बाबरिया,जयप्रकाश पटेल,सुनील पांडे,श्यामकांत मिश्रा,प्रकाश केवट,विनोद जोशी,बलराम सोनी,जगदीश चावरे,किशन यादव,बसंत चौहान,सतीश पटेल,जयदीप प्रजापति,रजत मेहतो,संतोष मालवीय,नरेश माझी अविनाश ठाकुर,दिनेश जैसवाल,विनय चौरे,विनोद केवट,सोहन चौहान,राजेश चौहान,उमा शंकर लोवंशी,शुभम प्रजापति, शेख अहमद,सोहन बावरिया,विनोद साठे,विनोद मालवीय,दीपक श्रीवास,रविंद्र भावसार,अंकित मेहतो,मातृशक्ति क्षमा चावरे,अमीना बी,रेखा साहू,रंजना मेहरा,राजकली बाबरिया,दीपा यादव,उमा नागवंशी,अनिता शुक्ला,संध्या राय,शक्ति राजपूत,प्रतिक्षा ठाकुर,प्रीति मीणा,अमित सिंह,एवं सभी भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारी,बूथ अध्यक्ष, कार्यकर्ता,मातृशक्ति अधिक संख्या में उपस्थित थे.

 

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129