♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन 29 अक्टूबर को होगा,बी एल ओ डोर टू डोर करेंगे मतदाताओं का सत्यापन.

इटारसी// मनीष जायसवाल

भारत निर्वाचन आयोग एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नर्मदापुरम के निर्देश अनुसार श्रीमती सरोज सिंह परिहार अनुविभागीय अधिकारी एवं निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 136 सिवनी मालवा की उपस्थिति में सुपरवाइजर एवं बी एल ओ की बैठक दो चरणों में जनपद सभागृह में संपन्न हुई।

जिसमें मास्टर ट्रेनर्स द्वारा बताया गया फोटो निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण 2025 के अंतर्गत मतदाताओं के सत्यापन का कार्य 2 से 20 सितंबर तक बी एल ओ घर-घर जाकर करेंगे मतदान केंदों की व्यवस्था, मतदाता परिचय पत्र की विसंगति, फोटो को बदलने, कंट्रोल टेबल अपडेशन का कार्य होगा। एकीकृत प्रारूप निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन 29 अक्टूबर को किया जाएगा। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 की गतिविधियों का संचालन डोर टू डोर सर्वे बी एल ओ के माध्यम से किया जाएगा। जिसमे की एप्प के माध्यम से मतदाताओं का पुनः सत्यापन होगा। सत्यापन के उपरांत अपात्र मतदाता जैसे शिफ्ट मतदाता, मृत मतदाता, दोहरी प्रविष्टि आदि के विलोपन की कार्यवाही संपादित की जाएगी तथा दिनांक 20 अगस्त 2024 से 18 अक्टूबर 2024 के मध्य मतदान केदो का युक्ति युक्त करण एवं भवन परिवर्तन की कार्यवाही संपादित की जाएगी। दिनांक 9 नवंबर 2024 से 10 नवंबर 2024 एवं दिनांक 16 नवंबर 2024 से 17 नवंबर 2024 को मतदान केंद्र पर विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। तहसीलदार राकेश खजूरिया द्वारा बताया गया कि यदि किसी मतदाता को मतदाता परिचय पत्र में दर्ज जानकारी जैसे नाम, पिता का नाम, पति का नाम, फोटो, जन्मतिथि, पता आदि में सुधार कराया जाना है तो उक्त कार्य से संबंधित प्रमाणित दस्तावेज आवेदन के साथ संलग्न करना अनिवार्य होगा शिफ्ट होने वाले मतदाताओं के संबंध में स्थल परीक्षण रिपोर्ट परिवार के सदस्य की नाम विलोपन हेतु सहमति एवं पंचनामा अनिवार्य रूप से संलग्न किया जाना आवश्यक है।

बैठक में एसडीम श्रीमती सरोज सिंह परिहार, तहसीलदार राकेश खजूरिया, मास्टर ट्रेनर्स धर्मेंद्र सिंह, निर्वाचन कार्य प्रभारी पंकज परसाई, निर्वाचन मीडिया प्रभारी राम मोहन रघुवंशी, पुष्पराज पटेल तथा समस्त सुपरवाइजर एवं बी एल ओ उपस्थित थ

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129