
विहिप स्थापना दिवस कार्यक्रम केसला खंड सुखतवा के छीतापुरा ग्राम मे संपन्न हुआ
इटारसी// मनीष जायसवाल
विश्व हिंदू परिषद इटारसी ग्रामीण प्रखंड के केसला खंड सुखतवा के छीतापुरा ग्राम में आज विश्व हिंदू परिषद के षष्ठी पूर्ति वर्ष समापन अवसर खेड़ापति मंदिर में संपन्न हुआ विहिप के षष्टि पूर्ति वर्ष पर आयोजित स्थापना दिवस के कार्यक्रम के वनांचल क्षेत्र छीतापुरा में सकारात्मक चर्चा के बाद समरसता भोज का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता शिव जी राठौर प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख ,भवर सिंह जी चौहान सह धर्म प्रसार प्रमुख ,थे।इस कार्यक्रम के मार्गदर्शक जिला अध्यक्ष सुभाष दुबे , जिला मंत्री चेतन राजपूत ,जिला सामाजिक समरसता प्रमुख अनिल यादव , सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं वनवासी बंधू शामिल रहे









