
गांधी भवन के दुकानदारों को तीन दिवस में दुकानें खाली करने के आदेश नगरपालिका सीएमओ ने जारी किये.
इटारसी //मनीष जायसवाल
इटारसी-स्थानीय जयस्तंभ चोक स्थित गांधी भवन की बिल्डिंग जर्जर अवस्था में पहुँच गई है।करीब 50 वर्ष पुराना यह भवन हो चुका है।लोक निर्माण विभाग नर्मदापुरम द्वारा 5 अगस्त 2024 को इस भवन का निरीक्षण किया था।जिसमे भवन को विभाग ने जीर्ण शीर्ण कंडम पाया था। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर नगरपालिका सीएमओ रितु मेहरा ने सभी गांधी भवन के सभी दुकानदारों को 28 अगस्त 2024 से तीन दिवस में दुकान खाली करने के लिखित आदेश जारी किये है।









