
बाजार में 100 रुपये और 500 रुपये के नकली नोट व्यापारियों के पास आ रहे है,ग्राहक सामान लेकर दुकानदारों को नकली नोट देकर रफूचक्कर हो रहे है,लगता है नकली नोट का गिरोहों शहर में सक्रिय हो गया है.
इटारसी// क्राइम
इटारसी-आज जयस्तंभ चोक स्थित गोपी स्वीट्स एवं अग्रवाल स्वीट्स पर ग्राहक द्वारा 100 रुपये एवं 500 रुपये का नकली नोट देकर सामान खरीदकर फरार हो गये।दुकान पर भारी ग्राहकी होने का पूरी फायदा उठाकर नकली नोट देकर सामान खरीदकर ग्राहक फरार हो गये।ऐसे प्रतीत होता है कि बाजार क्षेत्र में नकली नोट चलाने वाला गिरोहों सक्रिय हो गया है।गिरोहों के सदस्यों द्वारा नकली नोट चलने के लिये भीड़भाड़ वाली दुकानों का चयन किया जा रहा है।ताकि भीड़ का फायदा गिरोहों के सदस्यों को अपने काम को अंजाम देने में मिल सके।पुलिस प्रशासन को इस और ध्यान देते हुये नकली नोट चलाने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करना चाहिये।










