बाल सुरक्षा माह के अंतर्गत आज प्रथम दिवस पर वार्ड 11,12 केंद्र 24, 25, 69 न्यास कॉलोनी झुग्गी इटारसी में पोषण माह के अंतर्गत एक पेड़ मां के नाम वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत शपथ दिलाई गई और वृक्षारोपण किया गया।
इटारसी// मनीष जायसवाल

सरकारी स्कूल की प्रधान अध्यापक श्रीमती आशा पटेल के द्वारा सभी बच्चों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया गया जीवन में वृक्षों के महत्व की जानकारी दी,
आशा कार्यकर्ता विनम लोवंशी के द्वारा बताया गया कि पर्यावरण की सुरक्षा हमारे लिए कितनी जरूरी है और वृक्ष लगाकर हम अपनी आने वाली पीढ़ी को शुद्ध वातावरण देंगे यही संकल्प हम सबको लेना है।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अर्चना साहू, पूजा गौर,रेखा मालवीय ने उपस्थित महिलाओं को एक वृक्ष लगाने के लिए प्रोत्साहित किया एवं महिलाओं ने भी संकल्प लिया कि वह एक वृक्ष लगाकर उसकी देखभाल करेगी और यह पेड़ मां के नाम होगा तो उन्हें खुशी भी होगी सहायिका उषा रैकवार,आशा परोची ने भी वृक्षारोपण में सहयोग किया।